Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आईपीएल 2026 की तैयारी में जुटे महेंद्र सिंह धोनी, जेएससीए ने शेयर किया वीडियो

Mahendra Singh Dhoni, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, Indian Premier League 2026, IPL 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 24 Jan 2026

Last updated on: Jan 24, 2026, 17:32 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत मार्च से होगी, जिससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आगामी सीजन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। 44 वर्षीय धोनी 17वीं बार चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें माही पैड पहनकर नेट्स में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। 

धोनी को नेट्स के लिए तैयार होते समय जेएससीए सचिव सौरभ तिवारी से बात करते हुए देखा जा सकता है। जेएससीए ने धोनी को अपना गौरव बताया और इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "देखो कौन वापस आ गया है। जेएससीए का गौरव: महेंद्र सिंह धोनी।" महेंद्र सिंह धोनी 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

इसके बाद से वह सिर्फ आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आए हैं। धोनी सीएसके के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी के दौरान टीम को 5 आईपीएल खिताब दिलाए हैं। पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। टीम 14 मुकाबलों में सिर्फ 4 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में सबसे अंतिम पायदान पर रही। 

धोनी ने बीते सीजन 14 मुकाबलों की 13 पारियों में 24.50 की औसत के साथ 196 रन बनाए थे। इस दौरान एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके। हालांकि, धोनी अभी भी आईपीएल इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं, जिन्होंने अब तक दो फ्रेंचाइजी के साथ कुल 278 मैच खेले हैं। इस दौरान 242 पारियों में 38.80 की औसत से 5,439 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84* है। 

इस दौरान माही ने 24 अर्धशतक लगाए। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 का खिताब अपने नाम किया है। क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए धोनी को पद्म भूषण (2018), पद्म श्री (2009) और मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार (2008) से सम्मानित किया जा चुका है।

 

Tags: Mahendra Singh Dhoni , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2026 , IPL 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD