Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

सोहाना अस्पताल मोहाली द्वारा 500 रोबोटिक सर्जरी पूरी

कैंसर, यूरोलॉजी, गायनी और जटिल जनरल रोबोटिक सर्जरी के मरीजों ने सकारात्मक परिणामों के अनुभव साझा किए

Health, Sohana Hospital, Dr Gagandeep Singh Sachdeva, Sohana Hospital Mohali, Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 24 Jan 2026

Last updated on: Jan 24, 2026, 16:12 IST

उत्तरी भारत में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं के अग्रणी संस्थान सोहाना अस्पताल, सेक्टर 77  मोहाली ने अपने रोबोटिक प्रोग्राम के तहत 500 सफल रोबोटिक सर्जरी पूरी कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह मील का पत्थर अस्पताल की विश्वस्तरीय तकनीक और मरीजों की बेहतर देखभाल के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 

अस्पताल में ये सर्जरी अनुभवी सर्जनों द्वारा प्रोस्टेट और ब्लैडर कैंसर, किडनी संबंधी प्रक्रियाओं, गर्भाशय निकालने, हर्निया रिपेयर, पित्त की पथरी तथा कैंसर के अन्य उपचारों के लिए की जा रही हैं। इस अवसर पर मरीजों के लिए विशेष पैकेजों की घोषणा की गई, जिनमें सर्जरी के लिए मुफ्त परामर्श सुविधा, रोबोटिक सर्जरी से पहले के परीक्षणों पर 50त्न की छूट, रोबोटिक कैंसर सर्जरी के लिए विशेष रियायती पैकेज और सर्जरी के बाद दो मुफ्त फॉलो-अप विज़िट शामिल हैं। 

इतनी बड़ी संख्या में सफल सर्जरी रोबोटिक प्रोग्राम के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस मौके पर कैंसर, यूरोलॉजी, गायनी और जटिल जनरल रोबोटिक सर्जरी के मरीजों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इस तकनीक के सकारात्मक परिणामों की जानकारी दी। 

उल्लेखनीय है कि मेडिकल तकनीक की अत्याधुनिक चौथी पीढ़ी की इस रोबोटिक प्रणाली से विशेषज्ञ सर्जनों को जटिल सर्जरी करने में अधिक दक्षता मिलती है और कठिन प्रक्रियाएं आसानी से की जा सकती हैं। इससे ऑपरेशन के दौरान होने वाला दर्द और समय दोनों ही काफी कम हो जाते हैं।

इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए डॉ. गगनदीप सिंह सचदेवा ने कहा कि 500 रोबोटिक सर्जरी पूरी करना हमारी जिम्मेदारी और समर्पण का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य इस महंगी तकनीक को आम लोगों की पहुंच में लाना है। वहीं, चीफ यूरो रोबोटिक सर्जन डॉ. करमवीर सिंह सभरवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि रोबोटिक तकनीक से जटिल कैंसर सर्जरी में सटीकता बढ़ती है, जिससे मरीजों के लिए यह अधिक सुरक्षित बनती है।

इस अवसर पर मरीजों से रूबरू होते हुए सोहाना  अस्पताल के ट्रस्ट सचिव गुरमीत सिंह ने कहा कि हमारे निरंतर प्रयास सभी मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए हैं, जिसे हम इस सर्जिकल रोबोट की उत्कृष्टता के माध्यम से पूरा कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि 1995 में स्थापना के बाद से ही सोहाणा अस्पताल मोहाली ने नवाचार को प्राथमिकता दी है, जिसके परिणामस्वरूप आज यह 28 से अधिक सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं वाला 400 बिस्तरों का एक स्थापित अस्पताल बन चुका है। 

दिसंबर 2024 में विश्वस्तरीय अत्याधुनिक चौथी पीढ़ी की रोबोटिक सर्जिकल प्रणाली शुरू की गई, जो मरीजों में काफी लोकप्रिय हो चुकी है। इस दौरान कई मरीजों ने रोबोटिक सर्जरी के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनकी रिकवरी "बेहद शानदार" रही और उन्हें ऑपरेशन के बाद किसी प्रकार का दर्द या असुविधा महसूस नहीं हुई। 

साथ ही सभी मरीजों ने मानवता की सेवा में समर्पित सेवाओं के लिए सोहाणा अस्पताल ट्रस्ट का धन्यवाद किया।

 

Tags: Health , Sohana Hospital , Dr Gagandeep Singh Sachdeva , Sohana Hospital Mohali , Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD