Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

मुंबई में कोई सनी देओल बनकर तो कोई 'तोप' लेकर बॉर्डर 2 देखने के लिए पहुंचा सिनेमाघर

Sunny Deol, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Border 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Jan 2026

Last updated on: Jan 24, 2026, 13:46 IST

1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' के 24 साल बाद आज सिनेमाघरों में 'बॉर्डर-2' रिलीज हो गई। पहले ही दिन फिल्म को लेकर फैंस का जबरदस्त रेस्पॉन्स देखने को मिल रहा है, लेकिन लोगों में सबसे ज्यादा क्रेज सनी देओल के लिए दिखा। हर कोई फिल्म में उनके किरदार और दमदार डायलॉगबाजी का कायल हो गया। सनी देओल को लेकर दीवानगी ऐसी कि सिनेमाघरों में कोई फैन अभिनेता के लुक में दिखाई दिया तो कोई तोप की प्रतिकृति लेकर फिल्म देखने पहुंचा।

सनी देओल के लुक में दिखे फैन ने आईएएनस से बात करते हुए कहा, "मैं सनी देओल का बहुत बड़ा फैन हूं और खास उनके लिए ही फिल्म को देखने के लिए आया हूं। फिल्म बहुत शानदार है और सनी पाजी के डायलॉग ने दिल जीत लिया। उनकी आवाज ही फिल्म की आत्मा है। उनके द्वारा कहे डायलॉग शरीर को अंदर से झंझोड़कर रख देते हैं। 

फिल्म बॉर्डर की तरह ही सुपरहिट होने वाली है और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई भी करेगी। फैन ने फिल्म के स्टार की ट्रोलिंग पर कहा, "ये बहुत गलत है कि किसी भी फिल्म में किसी स्टार को बिना देखे ट्रोल किया जा रहा है। वरुण धवन हो या कोई और, हर किसी ने फिल्म में अपना पार्ट बहुत अच्छे तरीके से निभाया है।" हाथ में तोप लेकर पहुंचे फैन ने बताया कि फिल्म में सनी देओल ही है, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो गए। 

उन्होंने कहा, "सनी देओल की आवाज आज भी उतनी ही दमदार है, जितनी आज से 24 साल पहले रिलीज हुई बॉर्डर में थी। उनके डायलॉग, 'आवाज कहां तक जाएगी' या 'तुम हमें क्या हराओगे' या 'अरे तुम्हारे पाकिस्तान में उतने लोग नहीं हैं, जितने हमारे यहां ईद पे बकरे काटे जाते हैं' जैसे डायलॉग शानदार और दमदार हैं।" अपने साथ 'तोप' लाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे सनी देओल के बड़े फैन हैं और उन्हें सम्मान देने के लिए ही हम 'तोप' लेकर आए हैं।

 

Tags: Sunny Deol , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Border 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD