Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब सरकार का 12 हजार यूथ क्लब बंद करने का फैसला युवाओं से सीधा धोखा – सरबजीत सिंह झिंजर

Sarabjit Singh Jhinjher, Sarabjeet Singh Jhinjer, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Jan 2026

Last updated on: Jan 23, 2026, 12:59 IST

यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंजर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा पंजाब भर के करीब 12 हजार यूथ क्लबों को बंद करने के फैसले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह कदम युवाओं की पीठ में छुरा घोंपने के बराबर है। झिंजर ने कहा कि पंजाब में कुल करीब 14 हजार यूथ क्लब मौजूद हैं, जो गांवों के युवाओं को खेलों, सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने और उन्हें नशे से दूर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पांच साल और आम आदमी पार्टी के चार साल के शासनकाल में युवाओं से सिर्फ वादे ही किए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई बदलाव नहीं आया। दोनों सरकारें हर मोर्चे पर पंजाब में विफल साबित हुई हैं। सवाल उठाते हुए झिंजर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान बताएं कि पिछले चार वर्षों में यूथ क्लबों को कितनी ग्रांट दी गई? 

कितने क्लबों को खेल किट, जिम का सामान या अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं? अगर सरकार ने कभी यूथ क्लबों को सहयोग ही नहीं दिया, तो उन्हें “निष्क्रिय” कहने का आधार क्या है? झिंजर ने कहा कि यूथ क्लब आज भी काम कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने ही उन्हें मजबूत बनाने और सुचारू रूप से चलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। 

अब जानबूझकर क्लबों को भंग कर अपने चहेतों के नाम पर उन्हें दोबारा पंजीकृत करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव नजदीक आते देख आम आदमी पार्टी को गांवों के यूथ क्लब याद आ रहे हैं। यह पूरा मामला सिर्फ एक चुनावी स्टंट है। 

अगर सरकार सच में युवाओं की भलाई चाहती, तो पिछले चार वर्षों में यूथ क्लबों के लिए पर्याप्त फंड, रोजगार से जुड़ी योजनाएं और खेल–सांस्कृतिक कार्यक्रम चलाए जाते। झिंजर ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल की सरकार के समय यूथ क्लब सिर्फ बनाए ही नहीं गए थे, बल्कि उन्हें सक्रिय रखने के लिए फंड, खेल सामग्री और विभिन्न कार्यक्रम भी दिए गए थे।

अंत में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब के युवा अब और धोखा बर्दाश्त नहीं करेंगे। हर गांव के यूथ क्लब का युवा, सदस्य और विद्यार्थी इस धोखे का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगा।

 

Tags: Sarabjit Singh Jhinjher , Sarabjeet Singh Jhinjer , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD