Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नीलम गिरी को मिला 'द 50' का गोल्डन टिकट, 'लॉयन के महल' में भोजपुरी क्वीन की एंट्री

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Neelam Giri, The 50
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Jan 2026

Last updated on: Jan 23, 2026, 12:02 IST

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नीलम गिरी बिग बॉस 19 के बाद अब रियलिटी शो 'द 50' में जाने वाली हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा, "ये आ गया मेरा 'द 50' का गोल्डन टिकट और मुझे बुलावा आ गया है लॉयन के महल में जाने के लिए। 

अब मैं जा रही हूं शॉपिंग के लिए। आप लोग 'द 50' 1 फरवरी से जियो हॉटस्टार और कलर्स पर देख सकते हैं।" अभिनेत्री ने वीडियो के साथ लिखा, "'बिग बॉस 19' के बाद जियो हॉटस्टार और कलर्स के साथ फिर जुड़ना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है, लेकिन इस बार एक बिल्कुल नए रियलिटी शो 'द 50' के साथ।" उन्होंने लिखा, "बिग बॉस' के घर में मेरा सफर बहुत शानदार रहा। 

दर्शकों ने मुझे खूब प्यार दिया, खासकर 'सीधा जाकर लेफ्ट लें और चाय बनाना' जैसे पलों के लिए। अब कुछ नया शुरू करने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। उम्मीद है यहां भी ऐसे कई यादगार पल बना पाऊंगी। मैं इस नए चैलेंज और मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हूं और 'द 50' में अपना पूरा दम लगाऊंगी।" उन्होंने आखिरी में लिखा, "द 50' 1 फरवरी से जियोहॉटस्टार पर, एक नई शुरुआत का समय है, 'द 50,' मैं आ रही हूं।"

शो 'द 50' एक बड़ा रियलिटी गेम शो है, जिसमें 50 मशहूर हस्तियां एक महल में रहकर अलग-अलग चुनौतियों में हिस्सा लेंगी। इसमें स्ट्रैटेजी, टास्क, ड्रामा और माइंड गेम्स का पूरा पैकेज होगा। शो के कुछ कंटेस्टेंट के नाम सामने आ चुके हैं, तो कुछ के नामों को लेकर अभी खुलासा नहीं हुआ है। अब देखना होगा कि इतने सेलेब्स के साथ यह शो दर्शकों के लिए कैसा रहेगा।

शो में करण पटेल, फैसल शेख (मिस्टर फैसू), दिव्या अग्रवाल, अर्चना गौतम, प्रिंस नरूला, मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत और प्रतीक सहजपाल, ऋद्धि डोगरा और उर्वशी ढोलकिया समेत कई कंटेस्टेंट नजर आएंगे।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Neelam Giri , The 50

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD