Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शाहिद और विशाल भारद्वाज की जोड़ी का फिर दिखेगा दम, 'ओ रोमियो' का धमाकेदार ट्रेलर आउट

Shahid Kapoor, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Triptii Dimri, Vishal Bhardwaj, O Romeo
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Jan 2026

Last updated on: Jan 22, 2026, 13:14 IST

निर्देशक विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जोड़ी जब भी किसी फिल्म में साथ काम करते हैं तो उसमें धमाकेदार एक्शन और जबरदस्त लड़ाई जरूर देखने को मिलती है। दोनों की अपकमिंग फिल्म 'ओ रोमियो' का ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी है। निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है।

विशाल भारद्वाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "ट्रेलर रिलीज हो गया है।" 3 मिनट 8 सेकंड का ट्रेलर एक्शन और रोमांस से भरपूर है। इसमें शाहिद कपूर उस्तरा नाम के एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जो काफी सनकी होता है। फिल्म की कहानी मुंबई के अंडरवर्ल्ड और अपराध की दुनिया के ईर्द-गिर्द घूमती है।

वहीं, फिल्म में तृप्ति डिमरी मुख्य अभिनेत्री के किरदार में नजर आएंगी, जो बदला लेने के लिए 'उस्तरा' के पास सुपारी लेकर आती है, लेकिन उस्तरा को उससे प्यार हो जाता है। ट्रेलर में शाहिद के डायलॉग शानदार हैं, जिसमें वे कहते हैं, "मुझे सिर्फ तुम्हारा जिस्म नहीं, तुम्हारी रूह चाहिए।" फिल्म में नाना पाटेकर एक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगे। 

इसमें शाहिद और तृप्ति के अलावा, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल, अरुण ईरानी, विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया जैसे स्टार्स अहम भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में दिशा का एक गाना भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि फिल्म में अविनाश तिवारी विलेन के रोल में दिखेंगे। अविनाश का लुक काफी पसंद किया जा रहा है। 

'ओ रोमियो' 13 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन वीक के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर देखकर लग रहा है कि यह फिल्म दर्शकों को एक्शन, ड्रामा और रोमांस का पूरा पैकेज देगी। विशाल और शाहिद की यह जोड़ी पहले 'कमीने' और 'हैदर' जैसी यादगार फिल्में दे चुकी है। फैंस को इस नई फिल्म से काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि इसमें एक्शन और रोमांस दोनों का तड़का देखने को मिल रहा है।

 

Tags: Shahid Kapoor , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Triptii Dimri , Vishal Bhardwaj , O Romeo

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD