Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

'आप' सरकार की 'गैंगस्टरां ते वार' मुहिम अपराधियों के ताबूत में आखिरी कील होगी साबित : पवन टीनू

'आप' सरकार ने जेलों से गैंग और विदेशों से अपराध चलाने वालों पर कसा शिकंजा,पुलिस की विशेष टीमों का किया गठन-टीनू

Pawan Kumar Tinu, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Gangstara Te War, War On Gangster, Gangstran Te War, Gangsters Te War
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 20 Jan 2026

Last updated on: Jan 21, 2026, 12:17 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता पवन कुमार टीनू ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गयी 'युद्ध नशयां विरुद्ध' सफल मुहिम के बाद पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टरों के खिलाफ शुरू की गई “गैंगस्टरां ते वार”मुहिम की प्रशंसा की है।जालंधर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए टीनू ने कहा कि यह मुहिम मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के स्पष्ट और सख्त दिशा-निर्देशों के अनुसार शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य पंजाब को गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से पूरी तरह मुक्त करना है। 

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के नेता तरनदीप सिंह सन्नी, जिला मीडिया इंचार्ज संजीव भगत, मीडिया कोआर्डिनेटर अनमोल खन्ना, औऱ मीडिया कोआर्डिनेटर नरेश कुमार भी उपस्थित रहे।उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों की सुरक्षा 'आप' सरकार की प्राथमिकता है। जो कोई भी पंजाब की शांति और भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, बख्शा नहीं जाएगा।

आप नेता ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में गैंगस्टरों ने पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश की, लेकिन अब इस शब्द को ही खत्म करने का संकल्प पंजाब सरकार ने लिया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार “युद्ध नशेआं विरुद्ध” अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई, हजारों तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा और उनकी अवैध कमाई से खड़ी की गई इमारतों को जमींदोज किया गया, उसी मजबूती और इच्छाशक्ति के साथ अब गैंगस्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

 उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जेलों में बैठे गैंग चलाने वाले गैंगस्टरों पर नज़र रखने के लिए पंजाब पुलिस ने विशेष टीमो का गठन किया गया है। इसके अलावा विदेशों में बैठकर फिरौती, धमकी और संगठित अपराध चलाने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ भी पंजाब पुलिस ने एक ठोस और व्यापक एक्शन प्लान तैयार किया है। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों को किसी भी प्रकार की मदद देने वाले लोग—चाहे वे फंडिंग कर रहे हों, उन्हें पनाह दे रहे हों या सूचना लीक कर रहे हों—सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टीनू ने स्पष्ट किया कि जो ट्रैवल एजेंट गैंगस्टरों को अवैध तरीके से विदेश भेजने में मदद कर रहे हैं या उन्हें कानून से बचाने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ पंजाब पुलिस पूरी सख्ती से कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस आधुनिक तकनीक, इंटेलिजेंस नेटवर्क और हाईटेक साधनों का इस्तेमाल कर गैंगस्टरों की कमर तोड़ने जा रही है। यह देश में अपनी तरह का एक अनूठा अभियान है।

उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पंजाब सरकार की ओर से गैंगस्टरों के खिलाफ सूचना देने के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 9394693946 जारी किया गया है। इस नंबर पर सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने पंजाब की जनता से अपील की कि वे गैंगस्टरवाद के खिलाफ एकजुट होकर सरकार और पुलिस का सहयोग करें।

पवन टीनू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और अपराध-मुक्त राज्य बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पंजाब से गैंगस्टर संस्कृति का पूरी तरह सफाया नहीं हो जाता।

 

 

Tags: Pawan Kumar Tinu , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Gangstara Te War , War On Gangster , Gangstran Te War , Gangsters Te War

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD