Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

क्यों मनाई जाती है गुप्त नवरात्रि, क्या है महत्व? अदा शर्मा ने बताया

Adah Sharma
Adah Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Jan 2026

Last updated on: Jan 21, 2026, 12:05 IST

गुप्त नवरात्रि का आज दूसरा दिन है। इस पवित्र समय में भगवती की गुप्त रूप से आराधना की जाती है। अभिनेत्री अदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर न केवल गुप्त नवरात्रि का महत्व और इसका उद्देश्य सरल शब्दों में समझाया, बल्कि शक्ति की आराधना का महत्व भी बताया। अदा शर्मा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो पोस्ट कर गुप्त नवरात्रि का महत्व और इसका उद्देश्य सरल शब्दों में समझाया है। 

अदा ने बताया कि यह नवरात्रि गरबा, डांडिया या शोर-शराबे वाला उत्सव नहीं है, बल्कि शांति, तप और आंतरिक साधना का त्योहार है। अदा शर्मा के वीडियो में मां पार्वती की एक पुरानी कथा भी सुनाई है। उन्होंने बताया, "बहुत पहले जब दुनिया में अंधेरा, अहंकार और असुरों का बोलबाला बढ़ गया था, तब देवता परेशान हो गए। उन्होंने भगवान शिव से मदद मांगी। 

कैलाश पर्वत पर शिवजी गहरे ध्यान पर थे। तभी एक दिव्य आवाज गूंजी 'समय आ गया है।' मां पार्वती ने कहा कि वह अपनी शक्ति को गुप्त रूप में जागृत करेंगी, ताकि सिर्फ सच्चे भक्त ही उसे महसूस कर सकें। मां ने अपना रूप छिपा लिया। ना ढोल-नगाड़े, ना उत्सव, ना भीड़। बस गहन तप, साधना और शांति के साथ इस दौरान आराधना की जाती है।"

अदा ने आगे बताया, "मां ने दस महाविद्याओं का गुप्त ज्ञान प्राप्त किया, जो केवल सच्चे साधक ही समझ पाते हैं। धीरे-धीरे मां की शक्ति ने दुनिया का अंधेरा मिटाया। असुर कमजोर पड़ने लगे, क्योंकि उनके पास तप और श्रद्धा की कमी थी। जब कार्य पूरा हुआ, मां ने कहा 'जो शोर में मुझे ढूंढता है, उसे मैं कम मिलती हूं, जो शांति और भक्ति के साथ मुझे ढूंढता है, उसे मैं पूरी तरह मिलती हूं।' इसलिए गुप्त नवरात्रि मनाई जाती है।

यह त्योहार बाहर की यात्रा नहीं, बल्कि अंदर की यात्रा है, जहां शिव और शक्ति शोर में नहीं, बल्कि अंतरात्मा में मिलते हैं।"अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि गुप्त नवरात्रि हमें सिखाती है कि सच्ची शक्ति बाहर की चमक-दमक में नहीं, बल्कि शांत मन, भक्ति और साधना में छिपी होती है।गुप्त नवरात्रि में भक्त चुपचाप मंत्र जाप, ध्यान और पूजा करते हैं। यह समय तंत्र-मंत्र साधना, आध्यात्मिक उन्नति और गुप्त शक्तियों को जागृत करने के लिए विशेष है।

 

Tags: Adah Sharma , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD