Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

इंदिरा कॉलोनी के जल संकट को दूर करने के लिए मैदान में उतरे अक्षय शर्मा, बांटी मोटरें और कूलर

Akshay Sharma, BJP, Bharatiya Janata Party, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 20 Jan 2026

Last updated on: Jan 21, 2026, 12:00 IST

हल्का उत्तरी के अंतर्गत आने वाली इंदिरा कॉलोनी में पिछले कई महीनों से जारी पानी की समस्या से त्रस्त जनता को राहत देने के लिए भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने एक बड़ा कदम उठाया है। क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट और दूषित पानी की समस्या का संज्ञान लेते हुए अक्षय शर्मा आज भारी संख्या में वाटर कूलर और पानी की मोटरें लेकर कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीति में समस्याओं पर केवल शोर मचाना काफी नहीं है, बल्कि धरातल पर समाधान करना उनकी प्राथमिकता है।

स्थानीय निवासियों को राहत सामग्री सौंपते हुए अक्षय शर्मा ने सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि यह इलाका सीनियर डिप्टी मेयर का अपना क्षेत्र है, फिर भी यहाँ की जनता नर्क जैसा जीवन जीने को मजबूर है। लोग कई बार अपनी समस्या लेकर उनके पास गए, लेकिन हर बार उन्हें केवल झूठे आश्वासनों के साथ वापस भेज दिया गया। 

शर्मा ने कहा कि जब कॉलोनी के थके-हारे लोगों ने उनके कार्यालय आकर अपनी आपबीती सुनाई, तो उन्होंने राजनीति से ऊपर उठकर सबसे पहले लोगों की प्यास बुझाने का संकल्प लिया।अक्षय शर्मा ने बताया कि दूषित पानी के कारण इलाके में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया था, जिसे देखते हुए उन्होंने 'फ्री जल सेवा' शुरू की है। 

इसके तहत न केवल लोगों के घरों में वाटर कूलर पहुंचाए जा रहे हैं, बल्कि जिन गरीब परिवारों के पास पानी खींचने का साधन नहीं था, वहां अपने साथियों के सहयोग से नई मोटरें भी लगवाई जा रही हैं। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि नगर निगम का प्रशासन पूरी तरह लापरवाह हो चुका है और जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग जनता की तकलीफों से आंखें मूंदकर बैठे हैं। अक्षय शर्मा ने दोहराया कि वह हल्का उत्तरी की जनता के साथ केवल चुनावों के लिए नहीं, बल्कि एक सच्चे सेवक के रूप में हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

 

Tags: Akshay Sharma , BJP , Bharatiya Janata Party , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD