Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

समृद्धि यात्रा : नीतीश कुमार ने गोपालगंज को 316 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की दी सौगात

Nitish Kumar, Patna, Bihar, Janata Dal United, Chief Minister of Bihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोपालगंज , 20 Jan 2026

Last updated on: Jan 21, 2026, 11:57 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को समृद्धि यात्रा पर गोपालगंज पहुंचे, जहां उन्होंने प्रखंड मुख्यालय, बरौली के प्रांगण में रिमोट के माध्यम से कुल 316 करोड़ रुपए की लागत से 40 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें 181 करोड़ रुपए की लागत से 33 योजनाओं का शिलान्यास तथा 135 करोड़ रुपए की लागत से 7 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है। 

इस दौरे के क्रम में सीएम नीतीश कुमार ने जिले की विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।उन्होंने सारण तटबंध के निकट किसान मेला सह कृषि यंत्र प्रदर्शनी में जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग एवं गन्ना उद्योग विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन भी किया। 

अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के तहत सिस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना के लिए 40 प्रतिशत अनुदान से संबंधित सांकेतिक चेक लाभुक को प्रदान किया।सीएम नीतीश कुमार ने प्रखंड मुख्यालय बरौली में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का भी मुआयना किया। इसी क्रम में उन्होंने जीविका दीदियों से बातचीत के दौरान उनके काम की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार की प्रगति में आपका योगदान महत्वपूर्ण स्थान रखता है। 

इसी तरह काम करते रहिए, सरकार आपके साथ है। जीवन में कभी चिंतित नहीं होना चाहिए, हर परिस्थिति में मुस्कुराते रहना चाहिए।मुख्यमंत्री ने प्रखंड मुख्यालय के परिसर में निर्माणाधीन प्रखंड कार्यालय भवन के प्रगति कार्य का जायजा लिया एवं अधिकारियों को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौली का भी निरीक्षण किया।

 

Tags: Nitish Kumar , Patna , Bihar , Janata Dal United , Chief Minister of Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD