Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

धूरी वासियों को मिली बड़ी सौगात : गुरमीत सिंह मीत हेयर एवं सुखवीर सिंह द्वारा 12.27 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली आई.टी.आई. की नई इमारत के निर्माण कार्य की शुरुआत

आधुनिक व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को समय के अनुरूप सक्षम बनाया जाएगा : गुरमीत सिंह मीत हेयर

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Sukhvir Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धूरी , 20 Jan 2026

Last updated on: Jan 20, 2026, 18:25 IST

संगरूर से लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह द्वारा धूरी विधानसभा क्षेत्र के गांव बरड़वाल में 12.27 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) की नई इमारत के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से आई.टी.आई. में चल रहे मरम्मत कार्य का भी जायजा लिया।

इस कार्यक्रम में पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों, मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन राजवंत सिंह घुल्ली, पंजाब गौ सेवा आयोग के चेयरमैन अशोक कुमार लखा, फूड कमीशन के सदस्य जसवीर सिंह जस्सी सेखों, पंजाब वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. अनवर खान, डायरेक्टर अनिल मित्तल, शुगरफेड के डायरेक्टर जसपाल सिंह भुल्लर तथा सतिंदर सिंह चट्ठा भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार योग्य बनाने के लिए कौशल आधारित शिक्षा को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि गांव बरड़वाल (धूरी) में सरकारी आई.टी.आई. की नई इमारत के निर्माण पर कुल 12.27 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। तीन मंजिला इस आधुनिक इमारत का कुल कवर एरिया 35,408 वर्ग फुट होगा।

उन्होंने आगे बताया कि परियोजना के अंतर्गत इमारत निर्माण के साथ-साथ चारदीवारी, पार्किंग क्षेत्र, आंतरिक सड़कों का विकास तथा सुंदर लैंडस्केपिंग भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह आधुनिक आई.टी.आई. युवाओं को नई और उभरती तकनीकों से जोड़ेगी, जिनकी बाजार में व्यापक मांग है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा स्कूलों के बुनियादी ढांचे के विकास पर भी सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरीवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस सरकारी आई.टी.आई. में इलेक्ट्रिशियन एवं फिटर (दो वर्षीय कोर्स), रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन, मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल, मशीनिस्ट (दो वर्षीय कोर्स) के अलावा प्लंबर, ड्राफ्ट्समैन सिविल, मल्टीमीडिया एनीमेशन एंड स्पेशल इफेक्ट्स, कॉस्मेटोलॉजी, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, सिलाई तकनीक तथा सरफेस ऑर्नामेंटेशन तकनीक (कढ़ाई) जैसे एक वर्षीय कोर्स शुरू किए जाएंगे, जो युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेंगे।

उन्होंने कहा कि इन नए कोर्सों के माध्यम से लगभग 450 युवाओं को प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। नई इमारत के निर्माण से युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ ट्रेनिंग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार शिक्षकों एवं प्रशासनिक स्टाफ की आवश्यक नियुक्तियां की जाएंगी। 

यह आई.टी.आई. आसपास के क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण कौशल विकास केंद्र के रूप में कार्य करेगी तथा स्थानीय रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस संस्थान की स्थापना से क्षेत्र के युवा कुशल, आत्मनिर्भर और रोजगार योग्य बनेंगे तथा एक समृद्ध और प्रगतिशील पंजाब के निर्माण में अपना योगदान देंगे।

इस अवसर पर पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों एवं मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन राजवंत सिंह घुल्ली ने बताया कि धूरी में पहली सरकारी आई.टी.आई. केवल दो कमरों में संचालित हो रही थी, जिसे मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान द्वारा एक भव्य इमारत में परिवर्तित किया गया। पहले मरम्मत कार्य के लिए 3 करोड़ रुपये जारी किए गए और अब 12.27 करोड़ रुपये की लागत से नई इमारत का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। 

लगभग 15 करोड़ रुपये की कुल लागत से यह आई.टी.आई. धूरी और आसपास के बड़े क्षेत्र के विद्यार्थियों के कौशल विकास में अहम भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर एस.डी.एम. ऋषभ बंसल, ए.आर. शर्मा, बलवंत सिंह, सोनी मंडेर, रमणदीप सिंह, रछपाल सिंह भुल्लरहेड़ी, हरजिंदर सिंह काझला, अमृतपाल सिंह घनौरी कलां, भूपिंदर सिंह, श्याम सिंगला, बलजीत कौर, अमरीक सिंह, अमरदीप सिंह धांदड़ा, लाभ सिंह, परमिंदर सिंह पुनूं, गुरिंदर कौर, बलदेव सिंह, सुखपाल सिंह पाला, अजीब सिंह, मिलख राज, वीरभान, नरेश सिंगला सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Sukhvir Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD