Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विकास कार्यों का समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित करें अधिकारी : हेमराज बैरवा

प्लानिंग के तहत लंबित विकास कार्यों को मिशन मोड में करें पूर्ण

Hemraj Bairwa, Himachal Admin, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh, DC Kangra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 19 Jan 2026

Last updated on: Jan 20, 2026, 15:33 IST

जिला कांगड़ा में प्लानिंग के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने विभिन्न विभागों से स्वीकृत कार्यों की चरणबद्ध जानकारी ली और लंबित कार्यों को मिशन मोड में शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने प्लानिंग के तहत विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि की समयबद्ध उपयोगिता सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सात दिन के भीतर उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों का समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाये ताकि जनता को इसका लाभ प्राप्त हो सके। 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन कार्यों की शुरुआत अब तक नहीं हुई है, उनके लिए आवंटित धनराशि वापस किया जाए ताकि इसे अन्य विकास कार्यों में उपयोग में लाया जा सके।उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी विभाग एमआईएस पोर्टल के माध्यम से यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट भेजना सुनिश्चित करें। साथ ही, सांसद निधि से संबंधित कार्यों के लिए ई-साक्षी पोर्टल तैयार किया गया है, जिसकी रिपोर्टिंग भी इसी पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। 

विभागीय अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।उपायुक्त ने कहा कि प्लानिंग के तहत चल रहे विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए, ताकि सभी कार्य समय सीमा में पूरे हो सकें और जनता को निर्धारित समय पर सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि समय पर कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में जवाबदेही तय की जाएगी तथा आगामी बैठक में सभी विभागों से प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी।

इससे पूर्व जिला प्लानिंग अधिकारी आलोक धवन ने प्लानिंग के अंतर्गत विभिन्न विभागों को आवंटित बजट और कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, वन विभाग, मृदा संरक्षण विभाग, हिम ऊर्जा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Hemraj Bairwa , Himachal Admin , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh , DC Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD