Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला

 

ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करना मेरा लक्ष्य : स्टीव स्मिथ

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Steve Smith
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Jan 2026

Last updated on: Jan 20, 2026, 12:30 IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ लंबे समय से टीम की टी20 की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं। टी20 विश्व कप 2024 में भी वह ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं थे। आखिरी टी20 उन्होंने 25 फरवरी 2024 को खेला था। करीब 2 साल से टी20 टीम से बाहर स्मिथ के लिए इस फॉर्मेट में चयनकर्ताओं ने पूरी तरह से अब भी दरवाजे बंद नहीं किए हैं। स्टीव स्मिथ का लक्ष्य लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में टीम का प्रतिनिधित्व करना है। 

इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अब तक इस फॉर्मेट से संन्यास नहीं लिया है। स्मिथ बिग बैश लीग में खेल रहे हैं और हाल ही में 41 गेंदों में शतक लगाकर उन्होंने साबित किया कि वह इस फॉर्मेट के लिए पूरी तरह उपयुक्त हैं। बीबीएल में स्मिथ ने बतौर ओपनर प्रभावी प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि ओपनिंग करने से उन्हें पहली गेंद से आजादी मिलती है और वह जैसा खेलना चाहते हैं, वैसा कर सकते हैं। 

स्मिथ ने कहा कि उनका प्राथमिक लक्ष्य ओलंपिक्स की टीम में शामिल होना है और इसके लिए वह पूरी मेहनत कर रहे हैं।स्मिथ ने ऑफ-सीजन में न्यूयॉर्क में फिटनेस और स्ट्रेंथ पर काम किया। उन्होंने वन-डे क्रिकेट से संन्यास लेकर टी20 और फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित किया ताकि लगातार गेम खेलकर रिदम हासिल कर सकें। इस हफ्ते वह सिक्सर्स के साथ कम से कम दो और पारी खेलेंगे। बीबीएल के बाद उनका अगला क्रिकेट जून-जुलाई में मेजर लीग क्रिकेट हो सकता है।  

बीबीएल में धमाकेदार प्रदर्शन के बावजूद स्मिथ का चयन पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए नहीं किया गया है। टी20 विश्व कप 2026 के लिए चुनी गई ऑस्ट्रेलिया की प्रारंभिक टीम में भी उनका नाम नहीं है। इसके बावजूद उनके प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं की नजर है। बतौर ओपनर स्मिथ के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा कि वह बहुत अच्छा खेल रहे हैं, लेकिन मिच मार्श और ट्रेविस हेड भी बहुत अच्छा खेल रहे हैं, और उन्होंने टी20 फॉर्मेट में हमारे लिए टॉप पर बहुत अच्छा किया है। 

अगर विश्व कप के लिए चुनी गई प्रारंभिक टीम का कोई बल्लेबाज इंजर्ड होता है, तो उनके नाम पर विचार किया जा सकता है। स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 67 टी20 मैचों की 55 पारियों में 11 बार नाबाद रहते हुए 1,094 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 90 है। 

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Steve Smith

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD