Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अक्षर पटेल : इंजीनियर बनने का सपना देखने वाला लड़का बना भारतीय टीम का दिग्गज ऑलराउंडर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Axar Patel
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Jan 2026

Last updated on: Jan 20, 2026, 12:22 IST

अक्षर पटेल मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे भरोसेमंद चेहरों में से एक हैं। टीम के लिए जब और जिस फॉर्मेट में मौका मिला है, गेंद और बल्ले से पटेल ने मैच विजयी प्रदर्शन किया है। अक्षर पटेल बचपन से क्रिकेटर नहीं बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें देश के सबसे लोकप्रिय खेल का बड़ा ऑलराउंडर बना दिया। भारत में क्रिकेट किसी भी खेल से ज्यादा लोकप्रिय है, और 10 में से 9 बच्चे इसी खेल में अपना करियर बनाना चाहते हैं। 

20 जनवरी 1994 को आनंद, गुजरात में जन्मे अक्षर पटेल की कहानी इससे बिल्कुल अलग है। अक्षर स्कूल में पढ़ाई को लेकर गंभीर थे और बड़े होकर इंजीनियर बनना चाहते थे। हालांकि क्रिकेट वे खेलते जरूर थे। 15 साल की उम्र में उनके एक दोस्त ने क्रिकेट की उनकी प्रतिभा को देखते हुए इस खेल में आगे बढ़ने की सलाह दी, और इस सलाह को उन्होंने गंभीरता से लेते हुए क्रिकेट पर मेहनत शुरू कर दी।

स्थानीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद फरवरी 2012 में लिस्ट ए और नवंबर 2012 में गुजरात के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया।बाएं हाथ के स्पिनर और बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज अक्षर पटेल ने घरेलू क्रिकेट में 2 साल के शानदार प्रदर्शन के बाद जून 2014 में वनडे और जुलाई 2017 में टी20 में भारत के लिए डेब्यू किया। दोनों ही मौकों पर भारत के कप्तान एमएस धोनी थे। धोनी ने ही अक्षर को बापू नाम दिया था।

वनडे और टी20 की अपेक्षा टेस्ट में डेब्यू के लिए अक्षर पटेल को लंबा इंतजार करना पड़ा। फरवरी 2021 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था, और 3 मैचों की इस सीरीज में उन्होंने 27 विकेट लेकर अपनी क्षमता साबित कर दी।मौजूदा समय में अक्षर तीनों ही फॉर्मेट का अहम हिस्सा हैं। वर्क लोड मैनेजमेंट के तहत उन्हें कभी-कभी आराम दे दिया जाता है, लेकिन किसी भी बड़े इवेंट में बीसीसीआई अक्षर को नजरअंदाज नहीं कर सकती है।

टी20 विश्व कप 2024 में भारत को जीत दिलाने में अक्षर की भूमिका अहम रही थी। फाइनल में 34 रन पर तीन विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही भारतीय टीम के लिए अक्षर ने विराट के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की। पटेल ने 31 गेंद पर 4 छक्कों की मदद से 47 रन की पारी खेली थी, जो अंत में जीत के लिए बेहद अहम साबित हुई। टी20 विश्व कप 2026 में भी अक्षर पटेल की भूमिका गेंद और बल्ले से काफी अहम होने वाली है।

अक्षर को अब तक उनकी क्षमता के मुताबिक मौके नहीं मिले हैं। पिछले पटेल ने 15 टेस्ट में 4 अर्धशतक की मदद से 688 रन बनाने के साथ ही 57 विकेट लिए हैं। 71 वनडे की 49 पारियों में 3 अर्धशतक लगाते हुए 858 रन और 75 विकेट, 85 टी20 मैचों की 52 पारियों में 681 रन और 82 विकेट उनके नाम दर्ज हैं। अगले 4 से 5 साल में अक्षर पटेल भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में सबसे अहम खिलाड़ी साबित होने वाले हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Axar Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD