Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गले में सीडी की माला और सतरंगी कपड़ों के साथ 'डीजे वाले बाबू' बने खेसारी लाल यादव

Bhojpuri, Entertainment, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Bhojpuri Film, Khesari Lal Yadav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 Jan 2026

Last updated on: Jan 20, 2026, 12:20 IST

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद भोजपुरी सिनेमा की हिट मशीन खेसारी लाल यादव काम पर दोबारा फोकस कर रहे हैं। साल की शुरुआत से ही अभिनेता ने कई बैक-टू-बैक गाने रिलीज किए हैं, लेकिन अब 'श्री 420' के बाद वे नई फिल्म में दिखने वाले हैं। अभिनेता ने अपनी नई फिल्म का पहला लुक रिलीज कर दिया है, जो रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

खेसारी लाल यादव फिल्मों में अपनी कॉमेडी और एक्शन दोनों के लिए जाने जाते हैं, और उनकी आगामी फिल्म का पोस्टर देखकर भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म कॉमेडी से भरी होने वाली है।अभिनेता की आगामी फिल्म का टाइटल है 'डीजे खेसारी'। पोस्ट में अभिनेता डिस्को-डांसर की वाइब देते हुए चमकीले कपड़ों में दिख रहे हैं। गले में सीडी की लंबी माला पहनी है और कानों पर गोल्डन हेडफोन भी लगाया है। पोस्टर को देखकर साफ है कि फिल्म में म्यूजिक, मस्ती और एंटरटेनमेंट तीनों का ट्रिपल डोज मिलने वाला है।

फिल्म के निर्माता जितेंद्र कुमार राय और अमृत कुमार राय हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है। पोस्टर को देखकर खेसारी के फैंस को पवन सिंह की याद आ रही है। यूजर्स का कहना है कि इतना शानदार पोस्टर देखकर पवन सिंह देश छोड़कर जाने वाले हैं।इससे पहले खेसारी की 'श्री 420' रिलीज हुई थी, जिसमें खेसारी लोगों को करोड़ों का चूना लगाते दिखे। 

फिल्म में खेसारी खुद को बड़ा हीरो बताकर बड़े करोड़पति सेठों को ठगते हैं। फिल्म अभी टीवी पर ही रिलीज हुई है, लेकिन फैंस फिल्म के यूट्यूब रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।खेसारी फिल्मों के अलावा, अपने म्यूजिक एलबम को भी रिलीज करने पर फोकस कर रहे हैं। नए साल की शुरुआत के साथ ही अभिनेता 'रुमलिया', 'ए पिया', 'राजा हमरा से', '3 थाने', और 'बुलबुल' जैसे हिट गाने दे चुके हैं। उनका और आकांक्षा पुरी का नया गाना 'राजा हमरा से' 10 दिन में 8 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Khesari Lal Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD