Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पहला फोटोशूट, पहला फिल्मफेयर और पहला आईफा: भूमि पेडनेकर ने याद किया 2016 से 2026 तक का सफर

Bhumi Pednekar
Bhumi Pednekar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Jan 2026

Last updated on: Jan 19, 2026, 18:17 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने दमदार अभिनय और कड़ी मेहनत से एक अलग पहचान बनाई है। छोटे शहर की कहानियों से लेकर सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्मों तक, भूमि ने हर किरदार को ईमानदारी से जीया है। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसके जरिए भूमि ने अपने करियर की शुरुआत से जुड़े खास पलों को याद किया। साथ ही नए साल का स्वागत भी बेहद खास अंदाज में किया। 

सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड '2026 इज द न्यू 2016' को फॉलो करते हुए भूमि पेडनेकर ने अपने जीवन के करीब दस साल पुराने यादगार लम्हों को साझा किया। उन्होंने 2016 के उन पलों की झलक दिखाई, जब उनके सपने नए थे और सफर की शुरुआत हो रही थी। इन तस्वीरों के जरिए भूमि ने दिखाया कि आज जहां वे खड़ी हैं, वहां तक पहुंचने के पीछे कितनी मेहनत, धैर्य और सीख छुपी हुई है।

भूमि ने सबसे पहले अपनी 2017 की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के सेट पर बिताए पहले दिन को याद किया। यह वही फिल्म थी जिसने उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में पहचान दिलाई। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार थे। उन्होंने उस दौर की तस्वीरें साझा कर बताया कि कैसे एक नई अभिनेत्री होने के बावजूद उनके दिल में बड़े सपने थे।

इसके अलावा भूमि ने अपने पहले प्रोफेशनल फोटोशूट, पहली बार फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह में शामिल होने और अपने पहले मैगजीन कवर की झलक भी दिखाई। उन्होंने उस समय को भी याद किया जब उन्होंने फिटनेस को गंभीरता से लिया और पाइलेट्स के जरिए अपने शरीर में बदलाव लाईं। भूमि ने बताया कि यह बदलाव सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी उनके लिए बेहद जरूरी था।

भूमि पेडनेकर ने अपने पोस्ट में अपने करीबी दोस्तों, परिवार और उन लोगों का भी जिक्र किया जिन्होंने उनके शुरुआती दिनों में उनका साथ दिया। उन्होंने अपने मेंटर्स को अपना 'गॉड मदर्स' कहा और आभार जताया। साथ ही उन्होंने उस पल को भी याद किया जब वे स्पेन गई थीं और वहां उन्हें अपना पहला आईफा अवॉर्ड मिला था। यह उपलब्धि उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसी थी।

काम की यादों के साथ-साथ भूमि ने नए साल 2026 के जश्न की झलक भी शेयर की। उन्होंने यह साल अपने परिवार और दोस्तों के साथ, प्यार, उम्मीद और स्वादिष्ट खाने के बीच शुरू किया।भूमि ने कैप्शन में लिखा कि उन्होंने नया साल उन लोगों के साथ मनाया जिन्हें वे दिल से प्यार करती हैं।

 

Tags: Bhumi Pednekar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD