Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

सनी देओल की 'बॉर्डर' ओटीटी पर स्ट्रीम, सीक्वल से पहले याद करें 90 के दौर की देशभक्ति

Sunny Deol
Sunny Deol
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Jan 2026

Last updated on: Jan 19, 2026, 18:16 IST

जब भी हिंदी सिनेमा में देशभक्ति फिल्मों की बात होती है, तो 90 के दशक की कुछ फिल्मों का नाम अपने आप सामने आ जाता है। इन्हीं फिल्मों में सबसे अहम नाम है सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर' का, जिसने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा, बल्कि दर्शकों के दिलों में देशभक्ति की एक गहरी छाप भी छोड़ी। 

अब, इसके सीक्वल 'बॉर्डर 2' की रिलीज डेट नजदीक है, ऐसे में 1997 में आई इस क्लासिक फिल्म को ओटीटी पर देखना, उस दौर की देशभक्ति और जज्बे को फिर से महसूस करने का बेहतरीन मौका बन गया है। 'बॉर्डर' इस समय अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर स्ट्रीम हो रही है, जिससे नई पीढ़ी भी इस यादगार कहानी से जुड़ सकती है।

साल 1997 में रिलीज हुई 'बॉर्डर' को निर्देशक जे. पी. दत्ता ने बनाया था। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटनाओं पर आधारित थी, खासकर राजस्थान के लोंगेवाला पोस्ट पर हुए ऐतिहासिक युद्ध को इसमें केंद्र में रखा गया। फिल्म ने युद्ध के मैदान की सच्चाई, सैनिकों की रणनीति, सीमित संसाधनों में लड़ाई और देश के लिए दी गई कुर्बानी को बेहद भावनात्मक तरीके से दिखाया। उस समय दर्शकों के लिए यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि एक अनुभव बन गई थी।

फिल्म में सनी देओल ने लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर का किरदार निभाया था, जो अपने जवानों के लिए प्रेरणादायक कमांडर हैं। उनका गुस्से और जोश से भरा अभिनय आज भी लोगों को याद है। सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना ने भी अलग-अलग सैनिकों की भूमिकाओं में शानदार काम किया। खासकर अक्षय खन्ना का युवा और संवेदनशील सैनिक का किरदार दर्शकों के दिल को छू गया था।

'बॉर्डर' का संगीत भी इसकी सबसे बड़ी ताकतों में से एक रहा। 'संदेशे आते हैं' और 'मेरे दुश्मन मेरे भाई' जैसे गाने आज भी देशभक्ति गीतों में गिने जाते हैं। इन गीतों ने सैनिकों और उनके परिवारों के दर्द, इंतजार और जज्बे को बयां किया। यही वजह है कि फिल्म को न सिर्फ दर्शकों का प्यार मिला, बल्कि कई अवॉर्ड्स और आलोचकों की तारीफ भी हासिल हुई।

अब, करीब 28 साल बाद, उसी देशभक्ति की भावना को आगे बढ़ाते हुए 'बॉर्डर 2' बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे. पी. दत्ता और निधि दत्ता ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। खास बात यह है कि सनी देओल एक बार फिर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

'बॉर्डर 2' भी 1971 के युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है, लेकिन इस बार कहानी का दायरा और बड़ा है। फिल्म में सेना के साथ-साथ नौसेना और वायुसेना की संयुक्त कार्रवाई को दिखाया गया है। 'ऑपरेशन चंगेज' जैसी बड़ी सैन्य रणनीतियों को फिल्म का हिस्सा बनाया गया है। महिला किरदारों में मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा सैनिकों के परिवारों की भावनाओं को मजबूती से पेश करती नजर आएंगी।

15 जनवरी को आर्मी डे के मौके पर रिलीज हुए ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। सनी देओल के दमदार डायलॉग्स, जबरदस्त एक्शन और भावनात्मक दृश्य फिल्म को खास बनाते हैं।'बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Sunny Deol , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Border , Border 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD