Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

थल सेना दिवस : अनुष्का शर्मा से नकुल मेहता तक, आर्मी से है इन सितारों का गहरा नाता

Anushka Sharma, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Jan 2026

Last updated on: Jan 16, 2026, 15:59 IST

भारतीय थल सेना की बहादुरी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को सम्मान देने के लिए 15 जनवरी को पूरे देश में थल सेना दिवस मनाया जाता है। इस खास मौके पर हम उन बॉलीवुड सितारों की बात करेंगे, जिनका परिवार भारतीय सेना से गहराई से जुड़ा है। इन एक्टर्स ने अपने पिता, माता, भाई-बहन या परिवार के अन्य सदस्यों से देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्य की सीख ली है।  

आर्मी से गहरा नाता रखने वाले सितारों की लिस्ट काफी लंबी है। अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा, लारा दत्ता, प्रीति जिंटा, गुल पनाग, निमरत कौर के साथ ही टीवी जगत के कई सितारों का भी नाम शामिल है। इनमें से कई सितारों ने बचपन से ही आर्मी स्कूलों में पढ़ाई की और सैन्य जीवन की सादगी, अनुशासन को करीब से देखा। अनुष्का शर्मा के पिता अजय कुमार शर्मा भारतीय सेना में कर्नल थे।

उन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में दुश्मनों से लड़ाई लड़ी। अनुष्का की स्कूलिंग बेंगलुरु के आर्मी पब्लिक स्कूल से हुई। अभिनेत्री लारा दत्ता पूर्व विंग कमांडर एल.के. दत्ता की बेटी हैं। उनकी बहन चेरिल दत्ता भी भारतीय वायुसेना में सेवा कर चुकी हैं। लारा अक्सर अपने पिता की बहादुरी की बात करती हैं। प्रीति जिंटा के पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय सेना में ऑफिसर थे।

प्रीति सिर्फ 13 साल की थीं जब उनके पिता ने देश की सेवा में शहीद हो गए। गुल पनाग के पिता हरचरणजीत सिंह पनाग भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल रहे। उन्हें कई मेडल्स से सम्मानित किया गया। गुल ने भी आर्मी बैकग्राउंड से अनुशासन सीखा। वहीं, निमरत कौर के पिता मेजर भूपिंदर सिंह कश्मीर के वेरिनाग में कश्मीरी अलगाववादियों के हमले में 44 साल की उम्र में शहीद हो गए थे।

प्रियंका चोपड़ा के माता-पिता दोनों भारतीय सेना में डॉक्टर थे। उनके पिता डॉ. अशोक चोपड़ा और मां डॉ. मधु चोपड़ा ने सरहद पर सेवा दी। इस लिस्ट में अभिनेता अक्षय कुमार का भी नाम है, उनके पिता हरिओम भाटिया इंडियन आर्मी में सैनिक थे और अमृतसर रेजिमेंट में सेवा की। अक्षय ने अनुशासन अपने पिता से सीखा। सेलिना जेटली के पिता कर्नल थे, मां सेना में नर्स थीं और भाई भी आर्मी से जुड़े रहे।

यही नहीं, दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं। उनके पिता जगदीश सिंह पाटनी पुलिस अधिकारी हैं। टीवी इंडस्ट्री की अदाकारा ऐश्वर्या सखूजा के पिता सुधीर कुमार सखूजा भारतीय सेना में थे। दीपिका कक्कड़ के पिता भी आर्मी ऑफिसर रह चुके हैं। एक्टर फ्लोरा सैनी का जन्म आर्मी परिवार में हुआ। उनके पिता जे.एस. सैनी सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।

शिक्षा आर्मी स्कूल से हुई। रणविजय सिंह का आर्मी से गहरा नाता रहा है। उनके परिवार की छह पीढ़ियां सेना में रही हैं। पिता इकबाल सिंह सिंघा आर्मी में थे, भाई हरमनजीत सिंह सिंघा नेवी में हैं। अभिनेता अमन वर्मा के पिता यतन कुमार वर्मा भारतीय सेना में थे। राजीव खंडेलवाल के पिता कर्नल सी.एल. खंडेलवाल सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी हैं। नकुल मेहता के पिता प्रताप सिंह मेहता 1971 के भारत-पाक युद्ध में सेना में थे। परदादा लक्ष्मीलाल मेहता मेवाड़ सेना प्रमुख थे।

 

Tags: Anushka Sharma , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD