Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

 

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में क्यों कर रहे कैमियो रोल? विजय सेतुपति ने किया खुलासा

Vijay Sethupathi, Vijaya Gurunatha Sethupathi Kalimuthu, Tollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Jan 2026

Last updated on: Jan 16, 2026, 15:49 IST

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्में हमेशा से ही अपने फैन्स के लिए उत्साह और रोमांच का कारण रही हैं। उनकी फिल्मों में केवल एक्शन और मनोरंजन ही नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व और काम के प्रति लगन भी देखने को मिलती है। इस बीच, फैंस उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर 2' का इंतजार बड़ी ही उत्सुकता के साथ कर रहे हैं। पहली फिल्म 'जेलर' ने दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ते हुए दुनिया भर में 650 करोड़ रुपए की कमाई की थी और अब सभी की निगाहें इसके सीक्वल पर टिकी हुई हैं।

इस फिल्म में कई बड़े सितारे मौजूद हैं, जिनमें विजय सेतुपति का नाम भी शामिल है। एक इंटरव्यू में लोकप्रिय अभिनेता विजय सेतुपति ने कहा, ''मैंने 'जेलर 2' में कैमियो रोल करने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि मैं रजनीकांत सर का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। उनके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह मेरे लिए किसी सपने की तरह है।

उन्होंने इस इंडस्ट्री में दशकों तक टिककर अपने आपको साबित किया है और उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।'' फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म पहले पार्ट की तरह एक्शन और मनोरंजन से भरपूर होगी, जो दर्शकों को कुर्सी से बांधे रखेगी। फिल्म की शूटिंग सबसे पहले चेन्नई में शुरू हुई थी।

अभिनेत्री राम्या कृष्णन ने फिल्म की शूटिंग के पहले दिन की तस्वीरें और अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि यह उनके लिए बहुत खास दिन था, क्योंकि उन्होंने पहले रजनीकांत के साथ 'पदयप्पा' में काम किया था। अब इस फिल्म में वह विजया पांडियन (विजी) का किरदार निभा रही हैं, जो रजनीकांत के किरदार की पत्नी है। वहीं, अभिनेत्री मिर्ना मेनन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। वह रजनीकांत की बहू स्वेता पांडियन का रोल निभा रही हैं। इनके अलावा, मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

 

Tags: Vijay Sethupathi , Vijaya Gurunatha Sethupathi Kalimuthu , Tollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD