Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शिल्पा शिंदे और शुभांगी अत्रे की तुलना पर बोलीं रश्मि देसाई, कहा– 'यह सम्मान की कमी की तरह'

Rashami Desai, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Jan 2026

Last updated on: Jan 15, 2026, 13:29 IST

टीवी की दुनिया में अंगूरी भाभी का किरदार हमेशा से ही दर्शकों के दिलों के करीब रहा है। इस किरदार को सबसे पहले लोकप्रिय बनाने वाली शिल्पा शिंदे ने अब दस साल बाद 'भाभीजी घर पर हैं 2.0' में वापसी की। उनकी वापसी और उनके हालिया बयान ने दर्शकों और मीडिया में काफी चर्चा पैदा कर दी। शिल्पा ने कहा कि अंगूरी भाभी हमेशा से वह ही रही हैं और वह अपनी किसी से भी तुलना नहीं करती। 

इस बयान पर कई लोगों की राय अलग-अलग रही, और इसी बीच आईएएनएस से बात करते हुए अभिनेत्री रश्मि देसाई ने अपने विचार साझा किए। बता दें कि इससे पहले अंगूरी भाभी का किरदार शुभांगी अत्रे ने निभाया था। आईएएनएस से बात करते हुए रश्मि देसाई ने कहा, ''शिल्पा शिंदे और शुभांगी अत्रे दोनों ही शानदार कलाकार हैं और दोनों ने अपने-अपने समय में अंगूरी भाभी के किरदार को निभाने में अपनी पूरी मेहनत और क्षमता लगाई है। 

इस तरह की तुलना करना ठीक नहीं है।'' उन्होंने कहा, ''शिल्पा शिंदे एक वरिष्ठ अभिनेत्री हैं, और उनकी तुलना करना सम्मान की कमी की तरह है। अभिनय में किसी का स्थान केवल मेहनत और प्रदर्शन से तय होता है, और इस तरह के बयान को गलत नजर से देखने की जरूरत नहीं है।'' रश्मि ने कहा, ''शिल्पा शिंदे बेबाक व्यक्तित्व वाली अभिनेत्री हैं। 

उन्होंने जो बयान दिया, वह उनके व्यक्तिगत दृष्टिकोण और उनके करियर के अनुभव का हिस्सा है। उन्होंने कभी भी शो छोड़ने का मन नहीं बनाया, और अब जब वह वापस आई हैं, यह उनके लिए घर लौटने जैसा अनुभव है। दर्शकों को इस वापसी का स्वागत करना चाहिए और इस किरदार की यात्रा का सम्मान करना चाहिए।'' रश्मि ने आगे कहा, ''शुभांगी अत्रे ने भी इस किरदार के लिए बहुत मेहनत की है। 

उन्होंने अंगूरी भाभी के रूप में अपने समय में दर्शकों को खूब एंटरटेन किया और इस किरदार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। दोनों कलाकारों की मेहनत की कदर करनी चाहिए और तुलना करने की जरूरत नहीं है।'' उन्होंने कहा, ''शो में शिल्पा की वापसी एक नया अध्याय है, लेकिन इससे यह नहीं भूलना चाहिए कि शुभांगी ने भी इस किरदार को जीवंत बनाने में अपना योगदान दिया।''

 

Tags: Rashami Desai , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD