Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सीपी राधाकृष्णन और जेपी नड्डा ने पोंगल समारोह में हिस्सा लिया

CP Radhakrishnan, Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan, Vice President of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Dr Loganathan Murugan, Dr L Murugan, Kinjarapu Rammohan Naidu, Kinjarapu Ram Mohan Naidu, Ram Mohan Naidu, Nitin Nabin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Jan 2026

Last updated on: Jan 15, 2026, 13:10 IST

पोंगल पर्व के मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन के दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया है। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन भी शामिल हुए। 

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सद्भाव और एकजुटता की भावना को खूबसूरती से दर्शाता है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, "मैं नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन की ओर से आयोजित पोंगल समारोह में शामिल हुआ। 

यह फसल उत्सव सभी के लिए समृद्धि और खुशियां लाए।" समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने सभी को पोंगल पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "मंत्री एल. मुरुगन के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आए। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पोंगल अन्नदाता की मेहनत, धरती माता और भगवान सूर्य की कृपा का पर्व है। 

पीएम मोदी ने देश के युवाओं को भी संदेश दिया कि हम बढ़-चढ़कर प्रकृति का ख्याल रखें। इसी मूलमंत्र को मैं आत्मसात करके यहां से निकली हूं।" तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने कहा, "पोंगल तमिल लोगों का त्योहार है। यह तमिल लोगों की कला और संस्कृति का उत्सव है।" भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने कहा, "हम बहुत खुश हैं क्योंकि प्रधानमंत्री चौथी बार पोंगल मना रहे हैं। 

हर पोंगल पर, वह तमिलनाडु के लोगों को शुभकामनाएं देते हैं। हम 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' में पक्का विश्वास करते हैं।" इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह एल. मुरुगन ने पोंगल का पर्व मनाया। उन्होंने आगे कहा कि तमिल संस्कृति सिर्फ भारत की नहीं, बल्कि पूरी मानवता की साझा विरासत है। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पूजा-अर्चना की और गायों को चारा भी खिलाया।

 

Tags: CP Radhakrishnan , Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Dr Loganathan Murugan , Dr L Murugan , Kinjarapu Rammohan Naidu , Kinjarapu Ram Mohan Naidu , Ram Mohan Naidu , Nitin Nabin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD