Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रक्तांचल सीजन 3 से निकितिन धीर का पहला लुक रिलीज, खूनी संघर्ष का नया खेल होगा शुरू

Web Series, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Actor, Mumbai News, Nikitin Dheer, Raktanchal, Raktanchal Season 3
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 14 Jan 2026

Last updated on: Jan 15, 2026, 12:28 IST

पूर्वांचल की राजनीति, अपराध और सत्ता के संघर्ष को दिखाती सीरीज 'रक्तांचल' का तीसरा सीजन ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है।  सीरीज से निकितिन धीर का नया लुक सामने आया है, जिसे देखकर सीरीज में होने वाले गैंगवार और एक्शन का अंदाजा लगाया जा रहा है। रिलीज के साथ ही फैंस की एक्साइटमेंट लेवल बढ़ चुका है और अब फैंस अभिनेता क्रांति प्रकाश झा (विजय सिंह) के लुक का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

निकितिन धीर ने इंस्टाग्राम के जरिए 'रक्तांचल सीजन 3' से अपना पहला लुक शेयर किया है। फोटोज में अभिनेता का आधा चेहरा दिख रहा है, जो खून से लथपथ है। कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, "इस बार पूर्वांचल एक बार फिर बनेगा रक्तांचल, आ रहा है वसीम खान।" निकितन धीर रक्तांचल के हर सीजन में 'वसीम खान' के रोल में दिखे हैं।

अब तीसरे सीजन में एक बार फिर अभिनेता क्रूर बाहुबली के रोल में दिखेंगे। सीरीज में वसीम खान का रोल पूर्वांचल के एक खूंखार माफिया और गैंगस्टर की कहानी से जुड़ा है, जो क्रांति प्रकाश झा (विजय सिंह) का दुश्मन है। दोनों के बीच लंबे समय से पूर्वांचल पर राज करने और दबदबा बनाए रखने की क्रूर और खूंखार खूनी लड़ाई को दिखाया गया है।

रक्तांचल सीजन 1980 के दशक के माफिया और गैंगवार को दिखाती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीरीज मुख्तार अंसारी और बृजेश सिंह की खूनी लड़ाई से प्रेरित होकर बनाई गई है। 1980 के दशक में मुख्तार अंसारी और बृजेश सिंह दोनों के बीच सत्ता और दबदबा कायम रखने को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था। दोनों के बीच पूर्वांचल के सरकारी ठेकों, खासकर कोयला और बालू के ठेकों पर वर्चस्व को लेकर दुश्मनी शुरू हुई और 1990 तक आते-आते ये गैंगवार में बदल गया था।

बता दें कि वेब सीरीज को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया जाएगा। अभी सीरीज के लीड किरदार का पहला लुक रिवील किया गया है। सीरीज की रिलीज डेट आनी बाकी है। पहले दो सीजन को जनता ने काफी पसंद किया था और अब तीसरे सीजन से उम्मीदें बहुत बढ़ गई हैं।

 

Tags: Web Series , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Actor , Mumbai News , Nikitin Dheer , Raktanchal , Raktanchal Season 3

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD