Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

श्री मुक्तसर साहिब की धरती बलिदान, साहस और धर्म का प्रतीक : तरुण चुग

“गुरुओं का अपमान करने वालों को पंजाब पर राज करने का कोई अधिकार नहीं” : तरुण चुग

Sunil Jakhar, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, Ashwani Sharma, Tarun Chugh, Parneet Kaur, Iqbal Singh Lalpura, Rana Gurmit Singh Sodhi, Nayab Singh Saini, Anurag Thakur, Ravneet Singh Bittu, Manpreet Singh Badal, Sri Muktsar Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहिब , 14 Jan 2026

Last updated on: Jan 15, 2026, 11:17 IST

भारतीय जनता पार्टी पंजाब द्वारा आयोजित माघी मेला रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने कहा कि श्री मुक्तसर साहिब की यह पवित्र धरती केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सिख इतिहास के अद्वितीय बलिदान और साहस की अमर गाथा है। उन्होंने 40 मुक्तों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि माघी मेला हमें सिख पंथ की उस शौर्य एवं  बलिदान परंपरा की याद दिलाता है, जिसकी नींव त्याग और धर्म रक्षा पर टिकी है।

चुग ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका बलिदान किसी एक समुदाय के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता और धर्म की स्वतंत्रता के लिए कटा। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबानों के दिखाए मार्ग पर चलना आज की पीढ़ी का नैतिक कर्तव्य है और भारत आज भी उन्हीं मूल्यों से प्रेरणा लेता है।

पंजाब की मौजूदा स्थिति पर बोलते हुए चुग ने कहा कि आज प्रदेश महाराजा रणजीत सिंह के सुशासन और शहीद  भगत सिंह के आदर्शों वाली सरकार चाहिए, लेकिन आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आकर उन आदर्शों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक, कर्मचारी, छात्र और पत्रकार सड़कों पर हैं और आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा गुरुओं का अपमान पूरे पंजाब का अपमान है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए चुग ने कहा कि 1984 के सिख नरसंहार का दर्द आज भी ताजा है, लेकिन कांग्रेस ने न कभी माफी मांगी और न ही पीड़ितों को न्याय दिया। इसके विपरीत, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने करतारपुर कॉरिडोर, वीर बाल दिवस, गुरु पर्वों के राष्ट्रीय आयोजन, लंगर पर जीएसटी राहत, जलियांवाला बाग के नवीनीकरण और 1984 पीड़ितों को न्याय दिलाने जैसे ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

अपने संबोधन के अंत में तरुण चुग ने जोशीले नारों के साथ कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि जो लोग हमारे गुरुओं का अपमान करते हैं, वे पंजाब पर कभी राज नहीं कर सकते। उन्होंने भाजपा को मजबूत करने और पंजाब को सुरक्षित, समृद्ध और सम्मानित बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा, पूर्व मंत्री मनप्रीत बादल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Tags: Sunil Jakhar , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Ashwani Sharma , Tarun Chugh , Parneet Kaur , Iqbal Singh Lalpura , Rana Gurmit Singh Sodhi , Nayab Singh Saini , Anurag Thakur , Ravneet Singh Bittu , Manpreet Singh Badal , Sri Muktsar Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD