Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जिला प्रशासन एस ए एस नगर द्वारा 51 नवजन्मी बेटियों की लोहड़ी मनाई गई

Komal Mittal, DC Mohali, Deputy Commissioner Mohali, SAS Nagar, SAS Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 13 Jan 2026

Last updated on: Jan 14, 2026, 09:42 IST

जिला प्रशासन, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर द्वारा उपायुक्त श्रीमती कोमल मित्तल के नेतृत्व में आज जिला प्रशासनिक परिसर के प्रांगण में 51 नवजन्मी बेटियों की लोहड़ी मनाई गई। इस पहल का उद्देश्य लैंगिक समानता का संदेश देना तथा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान को प्रोत्साहित करना था।

यह समारोह जिला प्रशासनिक परिसर, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) में पारंपरिक तरीके से लोहड़ी की अग्नि प्रज्वलित कर आयोजित किया गया, जो खुशहाली, त्योहार की गर्मजोशी एवं समृद्धि का प्रतीक है। इस अवसर पर परिवारजनों एवं अधिकारियों द्वारा नवजन्मी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त कोमल मित्तल द्वारा सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंजाब की ओर से बच्चियों की माताओं को उपहार एवं मिठाइयाँ भेंट की गईं। माताओं एवं परिवारों को बधाई देते हुए उपायुक्त कोमल मित्तल ने कहा कि आज के प्रगतिशील समाज में लड़के और लड़कियों के बीच कोई भेदभाव नहीं रह गया है, क्योंकि लड़कियाँ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। 

उन्होंने कहा कि पहले वह समय था जब बेटियों के जन्म को खुशी से नहीं मनाया जाता था, लेकिन अब बेटियों का स्वागत पूरे उत्साह के साथ किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि हाल ही में जीते गए क्रिकेट विश्व कप में पंजाब से संबंधित खिलाड़ियों के योगदान ने यह सिद्ध कर दिया है कि उचित अवसर और परिश्रम से युवा बेटियाँ किसी भी ऊँचाई को छू सकती हैं, जो इन नवजन्मी बेटियों की माताओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

परिवारों तथा इस अवसर पर उपस्थित जिला प्रशासन की महिला कर्मचारियों को बधाई देते हुए उपायुक्त ने अभिभावकों से अपील की कि वे बेटियों को समान अवसर, शिक्षा तथा स्वयं निर्णय लेने की स्वतंत्रता प्रदान करें, ताकि वे जीवन में नई ऊँचाइयाँ हासिल कर सकें।इस अवसर पर एडीसी (जनरल) गीतिका सिंह, एडीसी (विकास) सोनम चौधरी, एसडीएम खरड़ दिव्या पी., सहायक आयुक्त (जनरल) अंकिता कंसल, जिला कार्यक्रम अधिकारी निखिल अरोड़ा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Komal Mittal , DC Mohali , Deputy Commissioner Mohali , SAS Nagar , SAS Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD