Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अन्नदाता, रोजगारदाता व नवाचार पद्धति के रूप में हरियाणा बन रहा केंद्र बिंदु : नायब सिंह सैनी

हर वर्ग के उत्थान के लिए बेहतर वित्त प्रबंधन के साथ आगे बढ़ेगा हरियाणा – नायब सिंह सैनी

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Gurugram
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 06 Jan 2026

Last updated on: Jan 13, 2026, 14:49 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अन्नदाता, रोजगार दाता व नवाचार पद्धति के रूप में हरियाणा आज केंद्र बिंदू बन रहा है। सांझे प्रयास के साथ हरियाणा प्रदेश राष्ट्र हित में अपनी सक्रिय भागीदारी अदा कर रहा है और विकास की गति में हरियाणा सदैव अग्रणी रहेगा।मुख्यमंत्री मंगलवार को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में आयोजित प्री बजट कंसलटेशन सेशन के पहले दिन के समापन सत्र में बोल रहे थे।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा देश में बेहतर वित्त प्रबंधन के साथ आगे बढ़ेगा, जिसमें हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी रुप से होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने अपनी विशिष्ट पहचान कायम की है, जहां एक ओर किसान अन्नदाता के रूप में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं वहीं देश की सीमाओं पर हमारे युवा सजग प्रहरी बन हरियाणा प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं। आज हरियाणा कृषि के साथ ही खेल व औद्योगिक क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान कायम कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 नवंबर 1966 को हरियाणा के अस्तित्व में आने के समय अनेक आधारहीन तथ्य माने जा रहे थे लेकिन हरियाणा के मेहनती, इच्छाशक्ति से परिपूर्ण लोगों ने अपने परिश्रम से प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश के विकास को लेकर जो सुझाव प्राप्त हुए हैं, वे अत्यंत सराहनीय और उपयोगी हैं। पहले के बजट में भी ऐसे कई सुझावों को शामिल किया गया था, जिनके सकारात्मक परिणाम प्रदेशवासियों को मिले हैं।

उन्होंने कहा कि आज जब हरियाणा प्रदेश ‘विजन 2047’ को लेकर आगे बढ़ रहा है, तो विशेषज्ञों और जनप्रतिनिधियों के सुझाव और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न विभागों और अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत की गई प्रस्तुतियों में नवाचार, रोजगार और ज्ञान आधारित विकास को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए हैं। 

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हरियाणा तीव्र गति से प्रगति करेगा।इस अवसर पर हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Gurugram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD