Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वार्ड नंबर 4 को मिली बड़ी सौगात: 30 लाख की लागत से ट्यूबवेल निर्माण कार्य का शुभारंभ

जनसमस्याओं का स्थायी समाधान सरकार की प्राथमिकता: विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 12 Jan 2026

Last updated on: Jan 13, 2026, 14:04 IST

विधायक ब्रम शंकर ज़िम्पा ने वार्ड नंबर 4 के मोहल्ला गौतम नगर में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाले ट्यूबवेल के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस जनहितैषी परियोजना के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ज़िम्पा ने कहा कि स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार है। वार्ड नंबर 4 में लंबे समय से पानी की समस्या को लेकर शिकायतें आ रही थी, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए यह ट्यूबवेल परियोजना स्वीकृत करवाई गई है। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और नगर निगम मिलकर शहर के हर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विधायक ज़िम्पा ने अंत में कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना उनकी जिम्मेदारी है और विकास की यह प्रक्रिया आगे भी इसी गति से जारी रहेगी।

इस अवसर पर मेयर सुरिंदर शिंदा ने विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह ट्यूबवेल स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर निगम विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता को प्राथमिकता दे रहा है।

कार्यक्रम में सुमेश सोनी, वरिंदर वैद, राजिंदर मल्होत्रा, सतीश पुरी, विजय गुप्ता, पीसी शर्मा, सुनील वालिया, हंस राज शर्मा के अलावा अन्य मोहल्ला निवासी भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD