Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में जर्मन चांसलर मर्ज के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Friedrich Merz, German Chancellor
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गांधीनगर , 12 Jan 2026

Last updated on: Jan 13, 2026, 12:56 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने सोमवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में डेलीगेशन स्तर की बातचीत की, जिसमें भारत-जर्मनी के सहयोग को और बढ़ाने पर जोर दिया गया।  यह बैठक दोनों देशों के बीच 25 साल पुरानी रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करने और विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से हुई।

बैठक में दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, तकनीक, शिक्षा, स्किल और मोबिलिटी में सहयोग पर चर्चा की। इसके अलावा रक्षा और सुरक्षा, विज्ञान, अनुसंधान, हरित विकास, और लोगों के बीच संबंधों जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने पर भी ध्यान दिया गया।इससे पहले दिन में पीएम मोदी और चांसलर मर्ज साबरमती रिवरफ्रंट पर 'अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव' में पहुंचे थे। 

उनका स्वागत पारंपरिक गुजराती स्कार्फ और जश्न के माहौल में किया गया। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए कलाकारों ने जर्मन लीडर का स्वागत पारंपरिक नृत्य और लोक संगीत के जरिए किया।दोनों नेताओं ने पतंग उड़ाते हुए उत्सव का आनंद लिया।प्रधानमंत्री मोदी को ‘भारत – वसुधैव कुटुम्बकम’ संदेश वाली विशेष पतंग उड़ाते देखा गया, जो दुनिया को एक परिवार मानने की भारत की सोच को दर्शाती है। 

कई पतंगों पर तिरंगा, हिंदू देवी-देवता, और दोनों नेताओं के डिजाइन भी थे। पतंग उड़ाने के दौरान नदी किनारे भारी भीड़ जमा हुई और लोग भारतीय और जर्मन झंडे लहराते दिखे, जो दोनों देशों के गहरे रिश्तों और बढ़ती साझेदारी का प्रतीक था।महोत्सव में हिस्सा लेने वाले कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों से पीएम मोदी व चांसलर मर्ज ने बातचीत की। 

प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मन चांसलर को उत्तरायण के सांस्कृतिक महत्व और सजावट के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा, दोनों नेताओं ने साबरमती आश्रम का दौरा कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने गांधी के जीवन और विरासत को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी देखी और जर्मन चांसलर ने विजिटर्स बुक में अपने विचार भी लिखे। पीएम मोदी और चांसलर मर्ज के बीच मुलाकात भारत-जर्मनी रिश्तों को मजबूत करने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के प्रयास के तौर पर देखने को मिली।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Friedrich Merz , German Chancellor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD