Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

खाना तभी प्रभावशाली बनता है, जब वह किसी कहानी को बयान करता है : शेफ रणवीर बरार

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Mumbai News, Ranveer Brar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Jan 2026

Last updated on: Jan 12, 2026, 13:30 IST

भारतीय भोजन अपनी विविधता के लिए दुनिया भर में मशहूर है। हर प्रदेश, हर घर और हर परिवार की अपनी कोई न कोई खास डिश और उससे जुड़ी कोई कहानी होती है। यही कहानियां हमारे खाने के स्वाद को तो बढ़ाती ही हैं, साथ ही संस्कृति, यादों और पहचान से जोड़कर रखती हैं।  

इसी सोच को नए तरीके से पेश करने के लिए 'मास्टरशेफ इंडिया' का नया सीजन आने वाला है, जहां देश के अलग-अलग हिस्सों से आए लोग खाने के जरिए अपनी यात्रा को पेश करेंगे। नए सीजन में जज के रूप में सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार, कुणाल कपूर, और विकास खन्ना भी होंगे। 

तीनों जज अपनी अलग-अलग शैली, अनुभव, और व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। इस बार शो का उद्देश्य सिर्फ अच्छा खाना बनाना नहीं, बल्कि उस खाने के पीछे की कहानी को भी सामने लाना है। शो में प्रतिभागी अपने क्षेत्र, अपने परिवार और अपनी परंपराओं का प्रतिनिधित्व करेंगे, और हर चुनौती के जरिए भारत की विविधता को दिखाने की कोशिश करेंगे।

रणवीर बरार ने कहा, ''खाना तभी प्रभावशाली बनता है जब वह किसी कहानी को बयां करता है। इस सीजन की थीम 'प्राइड ऑफ इंडिया' है, जिसका मकसद सिर्फ स्वाद को ही नहीं, बल्कि उनके पीछे की वैल्यूज और यात्राओं को भी दिखाना है।''

उन्होंने कहा, ''मैं चाहता हूं कि हर प्रतिभागी अपने खाने में अपने भारत की झलक दिखाए, वो भारत जो परंपरा और आधुनिकता, सरलता और विविधता, साहस और जिज्ञासा इन सभी का मेल है। जज इस बार सिर्फ खाना नहीं चखेंगे, बल्कि उस खाने में छुपी भावनाओं और पहचान को भी समझने की कोशिश करेंगे।''

इस सीजन की एक और अहम बात यह भी है कि शेफ कुणाल कपूर की वापसी हो रही है। वह काफी समय बाद शो में लौट रहे हैं और अपनी ऊर्जा, अपने अनुभव और अपनी सादगी से मास्टरशेफ की रसोई में नया जोश भरने वाले हैं। इस बार शो में कई चुनौतियां ऐसी होंगी, जहां प्रतिभागी जोड़ी बनाकर काम करेंगे। 

यह साझेदारी, टीमवर्क और रचनात्मक सोच का एक नया अध्याय लेकर आएगा। 'मास्टरशेफ इंडिया' का नया सीजन 5 जनवरी 2026 से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होगा।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Mumbai News , Ranveer Brar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD