Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भगवंत सिंह मान द्वारा बठिंडा को 90 करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचे की सौगात

मुल्तानिया रेलवे ओवरब्रिज जनता को समर्पित, जनता नगर आर.ओ.बी. को मिली मंजूरी

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Bathinda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 10 Jan 2026

Last updated on: Jan 10, 2026, 20:56 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज बठिंडा के निवासियों को लगभग 90 करोड़ रुपये के बड़े बुनियादी ढांचे की सौगात दी। इसके तहत पुनर्निर्मित मुल्तानिया रेलवे ओवरब्रिज (आर.ओ.बी.) को जनता को समर्पित किया गया तथा जनता नगर में एक नए रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को मंजूरी दी गई। इन दोनों परियोजनाओं का उद्देश्य शहर की लंबे समय से चली आ रही यातायात समस्याओं का समाधान करना है।

मुल्तानिया आर.ओ.बी. को जनता को समर्पित करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब का एक प्रमुख रेलवे जंक्शन होने के कारण बठिंडा से कई रेलवे लाइनें गुजरती हैं, जो शहर को अलग-अलग हिस्सों में विभाजित करती हैं। उन्होंने कहा कि अंबाला, दिल्ली, सिरसा और बीकानेर रेलवे लाइनों पर बना मुल्तानिया पुल बठिंडा के विभाजित हिस्सों को आपस में जोड़ने में अहम भूमिका निभाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुल लगभग 35 वर्ष पुराना था और शहर की वर्तमान यातायात आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं था। केवल 23 फुट की संकरी चौड़ाई और सर्विस रोड की अपर्याप्त चौड़ाई के कारण पुराना पुल बढ़ते ट्रैफिक के लिए अनुपयुक्त हो गया था, जिससे स्कूल वैनों, व्यापारियों, एंबुलेंसों और भारी वाहनों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था।

उन्होंने बताया कि पुल की जर्जर हालत के कारण बरसात के मौसम में मिट्टी के कटाव से इसमें गड्ढे पड़ जाते थे और मानसून के दौरान इसे अस्थायी रूप से बंद करना पड़ता था। लंबे समय से शहरवासी इस रेलवे ओवरब्रिज के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे थे। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने पुराने पुल की पहुंचों को हटाकर मौजूदा पिलरों पर नया पुल बनाने का निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि नया मुल्तानिया आर.ओ.बी. 38.08 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसकी कुल लंबाई एक किलोमीटर से कुछ अधिक है और चौड़ाई 23 फुट से बढ़ाकर 34.5 फुट कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुल के नीचे की जगह को खेल मैदान के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें वॉकिंग ट्रैक, बॉक्स क्रिकेट, स्केटिंग एरिया, बास्केटबॉल कोर्ट, जिम स्पेस सहित अन्य सुविधाएं होंगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पुल का निर्माण कार्य 11 सितंबर 2023 को शुरू हुआ था और इसे समय पर पूरा कर लिया गया है। आज इसे यातायात के लिए जनता को समर्पित किया गया। एक अन्य महत्वपूर्ण परियोजना का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में बठिंडा-फिरोज़पुर रेलवे लाइन पर जनता नगर में एक अंडरब्रिज मौजूद है, जो शहर के विभिन्न हिस्सों को जोड़ता है, लेकिन यह काफी संकरा है।

बठिंडा-गोनियाना रोड और बादल घुद्दा रोड को जोड़ने वाला यह अंडरब्रिज रोज़ाना आने-जाने वालों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अंडरब्रिज से गुजरना जोखिम भरा है और यहां दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। बरसात के मौसम में यहां पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। 

विद्यार्थियों, स्कूल वैनों, एंबुलेंसों और आम लोगों को प्रतिदिन भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी लंबे समय से यहां रेलवे ओवरब्रिज की मांग कर रहे थे। इस मांग के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार ने जनता नगर में 50.86 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण को मंजूरी दे दी है। 

प्रस्तावित पुल की लंबाई 650 मीटर और चौड़ाई 31 फुट होगी। साथ ही इसकी सर्विस रोड को 18 फुट से बढ़ाकर 33 फुट किया जाएगा। इस संबंध में टेंडर प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ होगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह नया पुल न केवल क्षेत्र की यातायात समस्या का समाधान करेगा, बल्कि लोगों का कीमती समय भी बचाएगा और उनकी रोज़मर्रा की परेशानियों को समाप्त करेगा। 

उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र को राज्य में विकास के एक बड़े केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है और इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। अपनी सरकार के व्यापक विकास दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां स्कूलों के बुनियादी ढांचे को उन्नत किया जा रहा है, वहीं विद्यार्थियों के बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों के कौशल और दक्षता को भी निखारा जा रहा है। 

उन्होंने दोहराया कि उनकी सरकार पूरे प्रदेश की भलाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी निर्णय जनता तथा अन्य संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श के बाद ही लिए जा रहे हैं।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Bathinda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD