Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जिला रेड क्रॉस सोसायटी एस.ए.एस. नगर द्वारा पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी रणजीत सिंह को सहायता

स्पेन पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2026 के लिए 1.44 लाख रुपये की खेल सामग्री सौंपी

Komal Mittal, DC Mohali, Deputy Commissioner Mohali, SAS Nagar, SAS Nagar Mohali, Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 09 Jan 2026

Last updated on: Jan 10, 2026, 18:41 IST

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के नेतृत्व में जिला रेड क्रॉस सोसायटी, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर द्वारा शुक्रवार को उभरते हुए पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी रणजीत सिंह को 1.44 लाख रुपये मूल्य की खेल सामग्री सौंपी गई। रणजीत सिंह स्पेन पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल विटोरिया-गास्तेइज़ 2026 में भाग लेने जा रहे हैं।

यह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट बी.डब्ल्यू.एफ. पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड सर्किट (ग्रेड-2, लेवल-2) का हिस्सा है, जो 16 से 22 मार्च 2026 तक अरानाल्दे स्पोर्ट्स सेंटर, विकटोरिया-गास्तेइज़ (स्पेन) में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों, विशेषकर पैरा खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकें। 

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी रणजीत सिंह को नाइजीरिया में आयोजित पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए 1.37 लाख रुपये की खेल सामग्री उपलब्ध करवाई गई थी, जहां उन्होंने तीन कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया था। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने रणजीत सिंह को एक प्रतिभाशाली पैरा खिलाड़ी बताते हुए आगामी टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी पंजाब और देश का गौरव बढ़ाएंगे।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) गीतिका सिंह, एस.डी.एम. मोहाली दमनदीप कौर, एस.डी.एम. खरड़ दिव्या पी. तथा जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव श्री हरबंस सिंह भी उपस्थित थे।

 

Tags: Komal Mittal , DC Mohali , Deputy Commissioner Mohali , SAS Nagar , SAS Nagar Mohali , Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD