Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने महिला एवं बाल विकास के लिए साझेदारी सुदृढ़ करने हेतु एकीकृत डिजिटल पोर्टल पंखुड़ी का शुभारंभ किया

पंखुड़ी पोर्टल का शुभारंभ भारत भर में महिलाओं और बच्चों के समावेशी, सहयोगात्मक और परिणामोन्मुखी विकास के लिए डिजिटल समाधानों का लाभ उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

Annpurna Devi, BJP, Bharatiya Janata Party, Savitri Thakur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jan 2026

Last updated on: Jan 09, 2026, 15:11 IST

सरकार देशभर में महिलाओं और बच्चों के कल्याण, संरक्षण और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। इसी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 'पंखुड़ी' नामक एक एकीकृत कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) और साझेदारी सुविधा डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य महिला एवं बाल विकास पहलों में समन्वय, पारदर्शिता और हितधारकों की सुनियोजित भागीदारी को सुदृढ़ करना है।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने पंखुड़ी पोर्टल का शुभारंभ आज (8 जनवरी 2026) महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव श्री अनिल मलिक की उपस्थिति में किया। यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के विजन से प्रेरित है, जो इस बात पर जोर देते हैं कि प्रौद्योगिकी पारदर्शिता, सहभागिता और विश्वास को सक्षम बनाकर सरकार और नागरिकों के बीच एक सेतु का काम करती है और जन भागीदारी (लोगों की सहभागिता) प्रभावी राष्ट्र निर्माण के लिए केंद्रीय है। 

पंखुड़ी इस विजन को दर्शाते हुए एक डिजिटल मंच तैयार करती है जो सरकार, नागरिकों और संस्थानों को सामाजिक विकास के लिए सहयोगात्मक रूप से काम करने के लिए एक साथ लाता है। पंखुड़ी को सिंगल विंडो डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है जो महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों, अनिवासी भारतीयों (एनआरआई), गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ), कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योगदानकर्ताओं, कॉर्पोरेट संस्थाओं और सरकारी एजेंसियों को एक साथ लाता है। 

यह पोर्टल पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई), बाल कल्याण, संरक्षण एवं पुनर्वास तथा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण सहित प्रमुख विषयगत क्षेत्रों में स्वैच्छिक और संस्थागत योगदानों को सुव्यवस्थित और एकीकृत करता है। यह पोर्टल सीएसआर और स्वैच्छिक योगदान के लिए सामान्य डिजिटल इंटरफेस प्रदान करके हितधारकों के बीच संयोजन और समन्वय को बढ़ाता है। 

साथ ही, महिलाओं और बच्चों के कल्याण तथा सशक्तिकरण के उद्देश्य से की गई पहलों के बेहतर कार्यान्वयन, निगरानी और जवाबदेही का समर्थन करता है। पंखुड़ी एक सुव्यवस्थित और पारदर्शी डिजिटल तंत्र के माध्यम से मंत्रालय के प्रमुख मिशनों - मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0, मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति - के कार्यान्वयन में सहयोग प्रदान करती है और उसे सुदृढ़ बनाती है। 

योगदानकर्ता पोर्टल पर पंजीकरण करते हैं, पहलों की पहचान करते हैं, प्रस्ताव प्रस्तुत करते हैं और स्पष्ट रूप से परिभाषित अनुमोदन प्रक्रियाओं के माध्यम से अपने योगदान की स्थिति का पता लगाते हैं। पारदर्शिता, जवाबदेही और पता लगाने की क्षमता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाया गया यह पोर्टल केंद्र और राज्य सरकार के विभागों, कार्यान्वयन एजेंसियों, नागरिक समाज संगठनों और सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों के हितधारकों के बीच सहयोग को सुगम बनाता है। 

वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही को और सुदृढ़ करने के लिए, पोर्टल के माध्यम से किए जाने वाले सभी योगदान केवल गैर-नकदी माध्यमों से ही स्वीकार किए जाते हैं। पंखुड़ी पोर्टल का शुभारंभ देश भर में महिलाओं और बच्चों के समावेशी, सहयोगात्मक और परिणामोन्मुखी विकास के लिए डिजिटल समाधानों का लाभ उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

साथ ही, यह एक पारदर्शी, विश्वसनीय और प्रौद्योगिकी-सक्षम ढांचे के माध्यम से सीएसआर (कर्मचारी हितधारक संबंध) करने और सरकार के साथ साझेदारी को सुगम बनाने में सहायक होगा। इससे 14 लाख से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों, पांच हजार बाल देखभाल संस्थानों, लगभग 800 वन स्टॉप सेंटरों (ओएससी), 500 से अधिक शक्ति निवासों और 400 से अधिक शक्ति सदनों के माध्यम से प्रदान की जा रही बुनियादी ढांचे और सेवाओं में सुधार होगा। अंततः इन संस्थानों के माध्यम से सेवा प्राप्त करने वाले करोड़ों आम नागरिकों का जीवन सुगम होगा।

 

Tags: Annpurna Devi , BJP , Bharatiya Janata Party , Savitri Thakur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD