Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी

 

तिलक वर्मा टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो सकते हैं

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Tilak Varma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजकोट , 08 Jan 2026

Last updated on: Jan 08, 2026, 18:20 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा का राजकोट में एक इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया है। अचानक हुई सर्जरी की वजह से वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 5 टी20 मैचों की सीरीज से बाहर रह सकते हैं। आईएएनएस को मिली जानकारी के मुताबिक तिलक वर्मा को बुधवार सुबह राजकोट में नाश्ते के बाद पेट में तेज दर्द हुआ। 

इसके बाद वर्मा को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां स्कैन से पता चला कि उन्हें ऑपरेशन की जरूरत है। बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मेडिकल टीम की सलाह के बाद वर्मा का सफल ऑपरेशन राजकोट के एक सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में किया गया। फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है। शुक्रवार को उन्हें छुट्टी दी जा सकती है। 

नाम न छापने की शर्त पर एक चिकित्सा विशेषज्ञ ने आईएएनएस को बताया कि इमरजेंसी सर्जरी से एथलीट को ठीक होने में ज्यादा से ज्यादा एक महीना लगता है। ठीक होने में कितना समय लगेगा, यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि टिशू डैमेज कितना ज्यादा हुआ है। इमरजेंसी की स्थिति में सिर्फ दर्द ही एक फैक्टर होता है क्योंकि ऑपरेशन एक बहुत ज्यादा इनरवेटेड स्ट्रक्चर पर किया जाता है, जहां यह खुद ही मुड़ जाता है और खून की आपूर्ति बंद कर देता है।

ऑपरेशन के बाद तिलक वर्मा के टी20 विश्व कप खेलने पर संदेह है। टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी को हो रही है। भारत को अपना पहला मैच 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ खेलना है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली टी20 सीरीज में उनके खेलने की संभावना कम है। टी20 विश्व कप में वह खेल पाएंगे या नहीं, इसके लिए हमें 1-2 तक इंतजार करना पड़ेगा। 

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए तिलक वर्मा की जगह किसी खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं की गई है। तिलक वर्मा अगर विश्व कप से बाहर होते हैं, तो भारतीय टीम के लिए ये बड़ा झटका होगा। तिलक बेहद भरोसेमंद बल्लेबाज हैं और एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 20 रन पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी भारतीय टीम को 53 गेंद पर नाबाद 69 रन की पारी खेलकर चैंपियन बना चुके हैं। तिलक ने 40 टी20 मैचों में 2 शतक और 6 अर्धशतक की बदौलत 1,183 रन बनाए हैं। 

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Tilak Varma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD