Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नितिन गडकरी ने जोर देते हुए कहा कि कृषि अपशिष्ट को मूल्यवान राष्ट्रीय संसाधन में बदला जा सकता है

बायो-बिटुमेन विकसित भारत 2047 के विजन की दिशा में क्रांतिकारी कदम है

Nitin Gadkari, Nitin Jairam Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Road Transport and Highways, Dr Jitendra Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Jan 2026

Last updated on: Jan 07, 2026, 18:13 IST

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री गडकरी जी ने कृषि अपशिष्ट को एक मूल्यवान राष्ट्रीय संसाधन में परिवर्तित करने के तरीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बायो-बिटुमेन विकसित भारत 2047 के विजन की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। कृषि अपशिष्ट का उपयोग करके, बायो-बिटुमेन फसल जलाने से होने वाले प्रदूषण को कम करता है और चक्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाता है। 

15 प्रतिशत मिश्रण के साथ, भारत लगभग 4,500 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा बचा सकता है और आयातित कच्चे तेल पर अपनी निर्भरता को काफी हद तक कम कर सकता है। "कृषि अवशेषों से सड़क तक: पायरोलिसिस से बायो-बिटुमेन" विषय के साथ सीएसआईआर के प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समारोह में श्री गडकरी ने कहा कि आज का दिन देश के सड़क अवसंरचना में ऐतिहासिक उपलब्धि का दिन है, क्योंकि भारत व्यावसायिक रूप से बायो-बिटुमेन का उत्पादन करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है। 

केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने सीएसआईआर और इसके समर्पित वैज्ञानिकों को बधाई दी और इस अभूतपूर्व सफलता को प्राप्त करने में निरंतर सहयोग के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितेंद्र सिंह जी को धन्यवाद दिया। श्री गडकरी जी ने कहा कि यह नवाचार किसानों को सशक्त बनाएगा, ग्रामीण आजीविका उत्पन्न करेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि बायो-बिटुमेन असल में सतत विकास, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण के अनुकूल विकास के लिए मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो स्वच्छ और हरित भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है।

 

Tags: Nitin Gadkari , Nitin Jairam Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Road Transport and Highways , Dr Jitendra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD