Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

महान समाज सुधारक ज्योतिबा फूले का जीवन आज भी हमारे लिए प्रेरणादायक - सुमन सैनी

हरियाणा की बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने किया कैथल के चंदाना गेट में महान समाज सुधारक ज्योतिबा फूले चौक का उद्घाटन, प्रतिमा का किया विधिवत अनावरण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Jan 2026

Last updated on: Jan 07, 2026, 16:20 IST

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन सैनी ने कहा कि ज्योतिबा फूले महान समाज सुधारक थे। जिन्होंने शिक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका जीवन आज भी हमारे लिए प्रेरणादायक है। महात्मा ज्योतिबा फूले, माता सावित्री बाई फूले जैसी महान शख्सियतों से प्रेरणा लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी प्रदेश को व यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ा रहे हैं। 

हम सभी को महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलकर देश-प्रदेश की मजबूती में योगदान देना चाहिए। राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी शनिवार को चंदाना गेट पर कैथल नगर परिषद द्वारा बनाए गए महात्मा ज्योतिबा फूले चौक के उद्घाटन के बाद सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहीं थीं। 

इससे पूर्व उन्होंने चौक के उद्घाटन अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फूले की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया और सभी को माता सावित्री बाई फूले की जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी को नए साल की बधाई देते हुए कहा कि माता सावित्री बाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका थी, जिन्होंने समाज के अंधकार और बुराई को दूर करने का प्रयास किया था और उसमें वह सफल रही। 

महात्मा ज्योतिबा फूले ने उनको पढ़ाया। उन्होंने हमारे लिए शिक्षा के रास्ते खोले। जिसकी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के 108वें एपिसोड में माता सावित्री बाई फुले का जिक्र करते हैं। उन्होंने कहा था कि उनका नाम आते ही सबसे पहले शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में उनका योगदान हमारे सामने आता है। 

वे हमेशा महिलाओं और वंचितों की शिक्षा के लिए जोरदार तरीके से आवाज उठाती रही। वे अपने समय से बहुत आगे थी और गलत प्रथाओं के विरोध में हमेशा मुखर रही। उन्होंने कहा कि यह वह समाज है जो मेहनती और ईमानदारी है, जो राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में राज्य ने विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए हैं। 

उज्ज्वला योजना के तहत 500 रुपये में सिलेंडर देने, 24 घंटे बिजली देने का काम प्रदेश में किया गया है। चाहे किसानों के हित में नीतियां, युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयास, गरीब और वंचित वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं, शिक्षा और स्वास्थ्य आदि क्षेत्र में सुधार के साथ ही हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

 

Tags: Suman Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD