Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बठिंडा में टारगेट किलिंग की वारदात टली

अरश डल्ला गैंग से जुड़े तीन व्यक्ति 4 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Bathinda Police, Bathinda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 06 Jan 2026

Last updated on: Jan 07, 2026, 13:21 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान, काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) बठिंडा ने बठिंडा पुलिस के साथ तालमेल करके अरश डल्ला गैंग से जुड़े तीन आरोपियों को चार गैर-कानूनी पिस्तौलों समेत चार मैगजीन और 26 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार करके समय पर कत्ल करने की एक वारदात को टाल दिया है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान बठिंडा के गिल पट्टी के निवासी कुलदीप सिंह, जो इस समय कनाडा में रह रहा है, बठिंडा के कोटशमीर का निवासी गुरविंदर सिंह और बठिंडा के गांव भोखरा के निवासी गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। बरामद किए गए पिस्तौलों में एक ग्लॉक, एक ज़िगाना, एक .30 बोर का पिस्तौल और एक .32 बोर का पिस्तौल शामिल हैं। 

चार पिस्तौलों की बरामदगी के अलावा, पुलिस टीमों ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक हुंडई वरना कार भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल वे अपराधिक गतिविधियों में कर रहे थे। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी टारगेट किलिंग को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक कुलदीप सिंह हाल ही में योजनाबद्ध गोलीबारी को अंजाम देने के लिए विशेष तौर पर कनाडा से बठिंडा आया था। सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट (एसएसपी) बठिंडा अमनीत कोंडल ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चल रही अंतर-गैंग दुश्मनी में अपनी संलिप्तता के बारे में भी खुलासा किया। 

उन्होंने कहा कि बठिंडा के पुलिस स्टेशन थर्मल में एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है। ए.आई.जी. सी.आई. बठिंडा अवनीत कौर सिद्धू ने कार्रवाई संबंधी विवरण साझा करते हुए कहा कि सी.आई. बठिंडा को विश्वसनीय सूत्रों से पुख्ता जानकारी मिली थी कि अरश डल्ला गैंग से जुड़े शूटर्स के पास गैर-कानूनी हथियार हैं और वे टारगेट किलिंग को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि जानकारी पर तेजी से कार्रवाई करते हुए, सी.आई. बठिंडा की टीम ने जिला पुलिस बठिंडा के साथ मिलकर गोनियाना रोड पर सुच्चा सिंह नगर के पास नाका लगाया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में, बठिंडा के थर्मल स्थित पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत एफआईआर नंबर 3 दिनांक 05.01.2026 के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Bathinda Police , Bathinda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD