Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कुछ लोग खेल को सियासत के साथ जोड़ते हैं : उमर अब्दुल्ला

Omar Abdullah, Chief Minister of JK, Jammu and Kashmir National Conference, National Conference, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 06 Jan 2026

Last updated on: Jan 07, 2026, 12:05 IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर हटाने के निर्देश पर सियासी बयानबाजी तेज है। इस पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "हम खेल को सिर्फ खेल की तरह देखते हैं। 

आप ये सवाल उन लोगों से पूछिए जो खेल को सियासत के साथ जोड़ते हैं। जब वे किसी टीम को देखते हैं तो वे खिलाड़ियों के धर्म पर ध्यान देते हैं। धर्म के अलावा उन्हें कुछ और नहीं दिखता है। जब फुटबॉल टीम में मुसलमान खिलाड़ी ज्यादा थे तो उन्हें फुटबॉल टीम से ऐतराज था।" उन्होंने कहा, "जब क्रिकेट टीम में मुसलमान खिलाड़ियों की संख्या कम हो गई तो उन्हें क्रिकेट टीम से कोई ऐतराज नहीं रहा। 

हर चीज में कुछ लोग हमेशा मजहब को लाते हैं। वे शिक्षा और खेलकूद में मजहब लाते हैं। खाने-पीने में तो उन्होंने हद ही कर दी है। ऐसे में अब बचा ही क्या है? जब उनका कोई मुद्दा नहीं चला तो जम्मू को अलग करने में लगे हुए हैं। उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा के बजट सत्र को लेकर कहा, बजट को लेकर मैं अभी कुछ नहीं कह सकता हूं। 

बजट में क्या होगा, क्या नहीं होगा, किन चीजों का जिक्र होगा और किन चीजों का जिक्र नहीं होगा, उसके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता हूं। जाहिर सी बात है कि बजट तैयार होने के बाद सबसे पहले सदन में पेश होगा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने के सवाल पर कहा, "हम हर तरह की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं, लेकिन हालात बदलते हैं। 

राज्य का दर्जा वापस पाना एक चुनौती है, आने वाला बजट सत्र एक चुनौती है, और टूरिज्म सीजन की सफलता एक चुनौती है। उन्होंने लद्दाख को एक अलग यूटी बनाकर उसे बर्बाद कर दिया है।" मुख्यमंत्री ने कहा, "अब अगर वे इसी तरह जम्मू को बर्बाद करना चाहते हैं तो वे जम्मू का एक अलग राज्य बना सकते हैं। वे लद्दाख को संभाल नहीं पाए। वे जम्मू को राज्य का दर्जा देने पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि उनका प्रशासन फेल हो गया है। क्या वे धर्म के आधार पर जम्मू को एक राज्य बनाना चाहते हैं?"

 

Tags: Omar Abdullah , Chief Minister of JK , Jammu and Kashmir National Conference , National Conference , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD