Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विजय सेतुपति ने प्रिया भवानी शंकर की फिल्म ‘हॉटस्पॉट 2’ का ट्रेलर किया रिलीज

Vijay Sethupathi, Vijaya Gurunatha Sethupathi Kalimuthu, Tollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Movie, Mumbai News, Priya Bhavani Shankar, Hotspot 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 06 Jan 2026

Last updated on: Jan 07, 2026, 11:16 IST

अभिनेता विजय सेतुपति ने मंगलवार को निर्देशक विग्नेश कार्तिक की आगामी मनोरंजक फिल्म ‘हॉटस्पॉट 2’ का ट्रेलर रिलीज किया, जिसे देखकर प्रशंसकों और फिल्म प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विजय सेतुपति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर साझा करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। 

उन्होंने लिखा कि ‘हॉटस्पॉट 2’ का ट्रेलर आज के दौर से जुड़ी कई सामाजिक और सांस्कृतिक बातों पर व्यंग्य करता है। हाल ही में जारी ट्रेलर से साफ होता है कि ‘हॉटस्पॉट’ फ्रेंचाइज़ी की यह दूसरी किस्त भी पहली फिल्म की ही तर्ज पर हास्य और व्यंग्य से भरपूर होगी। ट्रेलर की शुरुआत एक मां और उसकी किशोर बेटी की बातचीत से होती है, जिसमें मां बेटी से उसके बॉयफ्रेंड की जाति के बारे में पूछती है। 

इस पर बेटी जवाब देती है, “वे हमारे ही लोग हैं, क्या आप उन्हें देखकर नहीं पहचान सकतीं?” मां जब हैरानी जताती है तो बेटी मजाकिया अंदाज में कहती है, “उनकी पूंछ नहीं है, मतलब वे हमारी ही प्रजाति के हैं।” ट्रेलर में अभिनेता अश्विन कुमार का एक दृश्य भी दिखाया गया है, जिसमें वह अपने नशे में धुत दोस्त पर नाराज होते हैं कि वह उनकी ‘जरूरी बात’ के दौरान सो रहा है। 

जवाब में दोस्त कहता है, “सॉरी मचान, जो कहानी मुझे पसंद नहीं आती, उसमें नींद आ ही जाती है।” यह सीन कुछ साल पहले अश्विन कुमार से जुड़े एक विवाद की ओर भी इशारा करता है। ट्रेलर में यह भी दिखाया गया है कि रक्षन और आदित्य बास्कर फिल्मी सितारों के कट्टर प्रशंसकों की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, प्रिया भवानी शंकर की भूमिका को लेकर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है, हालांकि एक दृश्य में वह उम्रदराज हीरो के साथ युवा अभिनेत्री को कास्ट किए जाने के चलन पर टिप्पणी करती दिखती हैं।

इसके अलावा, फिल्म में सशक्त महिला किरदार भी नजर आते हैं, जो डिंक (डबल इनकम, नो किड्स) फैमिली और कफिंग रिलेशनशिप जैसे आधुनिक विचारों पर खुलकर बात करती हैं। विग्नेश कार्तिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रिया भवानी शंकर, थम्बी रामैय्या, रक्षन, अश्विन कुमार और आदित्य बास्कर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा एम. एस. भास्कर, भवानी श्री, ब्रिगिडा सागा और संजना तिवारी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। 

दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म को अभिनेता विष्णु विशाल के प्रोडक्शन हाउस विष्णु विशाल स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी जगदीश रवि और जोसेफ पॉल ने की है। संगीत सतीश रघुनाथन का है, जबकि संपादन मुथायन यू. ने किया है। कला निर्देशन सी. शण्मुगम ने संभाला है और किशोर शंकर इस फिल्म के सह-निर्देशक हैं।

 

Tags: Vijay Sethupathi , Vijaya Gurunatha Sethupathi Kalimuthu , Tollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie , Mumbai News , Priya Bhavani Shankar , Hotspot 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD