Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

टैरिफ से अमेरिका को 600 अरब डॉलर की आमदनी : डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump, US President, United States, New York, Donald John Trump, Washington
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वॉशिंगटन , 05 Jan 2026

Last updated on: Jan 06, 2026, 16:56 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि टैरिफ (शुल्क) के जरिए अमेरिका अब तक 600 अरब डॉलर से अधिक की राशि हासिल कर चुका है और आने वाले समय में और भी रकम मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि टैरिफ नीति से देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और राष्ट्रीय सुरक्षा को भी बल मिला है। ट्रंप ने मीडिया पर आरोप लगाया कि वह सुप्रीम कोर्ट के एक अहम फैसले से पहले इस मुद्दे को जानबूझकर नजरअंदाज कर रहा है। 

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने लिखा, “हमने टैरिफ से 600 अरब डॉलर से ज्यादा हासिल किए हैं और आगे भी करेंगे, लेकिन फेक न्यूज मीडिया इस पर बात नहीं कर रहा क्योंकि वे हमारे देश से नफरत करते हैं और सुप्रीम कोर्ट के आने वाले टैरिफ फैसले को प्रभावित करना चाहते हैं, जो अमेरिका के सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में से एक है।”

उन्होंने आगे कहा कि टैरिफ के कारण अमेरिका न सिर्फ आर्थिक रूप से, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से भी पहले से कहीं अधिक मजबूत और सम्मानित हुआ है। जनवरी 2025 में सत्ता में लौटने के बाद ट्रंप प्रशासन ने टैरिफ को राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के एक अहम औजार के तौर पर इस्तेमाल किया है। इसके तहत दुनिया के कई देशों से आयात होने वाले उत्पादों पर भारी शुल्क लगाए गए हैं। 

इसी क्रम में भारत से आने वाले उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ भी लगाया गया है। इसी बीच, साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत अमेरिका पर निर्भरता कम करते हुए अपने निर्यात को विविध बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत पर 50 प्रतिशत दंडात्मक आयात शुल्क लगाए जाने के बाद नई दिल्ली ने इन शुल्कों के खिलाफ सख्त रुख बनाए रखा है, हालांकि बातचीत के दरवाजे खुले रखे गए हैं।

अमेरिका भारत का सबसे बड़ा निर्यात बाजार है, जहां भारत अपने कुल वस्तु निर्यात का करीब 18 प्रतिशत भेजता है। इसमें परिधान और चमड़ा जैसे उत्पाद शामिल हैं, जिन्हें वहां मौजूद बड़ा भारतीय प्रवासी समुदाय भी खरीदता है।

 

Tags: Donald Trump , US President , United States , New York , Donald John Trump , Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD