Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 322 अंक फिसला

Sensex, Mumbai, BSE, Nifty, Shares, National Stock Exchange, Stock Market
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Jan 2026

Last updated on: Jan 06, 2026, 15:41 IST

भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 322.39 अंक या 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,439.62 और निफ्टी 78.25 अंक या 0.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 26,250.30 पर था। सेक्टोरल आधार पर निफ्टी रियल्टी 2.07 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस 2.04 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.12 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 0.68 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 0.60 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

दूसरी तरफ निफ्टी आईटी 1.43 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस 1.02 प्रतिशत, निफ्टी सर्विसेज 0.66 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 0.62 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 0.32 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में बीईएल, एचयूएल, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एसबीआई, टाइटन, ट्रेंट और अदाणी पोर्ट्स और पावर ग्रिड गेनर्स थे। 

एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एचसीएलटेक, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, इटरनल, टेक महिंद्रा और एनटीपीसी लूजर्स थे। मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 100.20 अंक या 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 61,265.70 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 94.35 अंक या 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,926.40 पर बंद हुआ।

बाजार के जानकारों ने कहा कि बाजार ने 2026 के पहले पूर्ण सप्ताह की शुरुआत सतर्कता के साथ की है। दिसंबर का जीएसटी संग्रह सकारात्मक रहा है। मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई भी वृद्धि दिखा रहा है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक क्रेडिट का सकारात्मक रुझान मजबूती की ओर इशारा कर रहा हैं। आने वाले समय में बाजार की निगाहें अमेरिका से आने वाले आर्थिक डेटा, फेड की निर्देशों पर निर्भर करेगी।

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों ने मामूली गिरावट के साथ सपाट शुरुआत की। मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच बीएसई सेंसेक्स 121.96 अंक गिरकर 85,640.05 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 5.15 अंक बढ़कर 26,333.70 के स्तर पर खुला।

 

Tags: Sensex , Mumbai , BSE , Nifty , Shares , National Stock Exchange , Stock Market

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD