Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुद्ध के पिपरहवा अवशेषों की प्रदर्शनी का किया दौरा

कहा- 'दुनिया को उनकी रोशनी की सबसे ज्यादा जरूरत'

Mallikarjun Kharge, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Jan 2026

Last updated on: Jan 06, 2026, 14:51 IST

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को नई दिल्ली के राय पिथौरा कल्चरल कॉम्प्लेक्स में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी 'द लाइट एंड द लोटस: रेलिक्स ऑफ द अवेकन्ड वन' का दौरा किया। इस प्रदर्शनी में भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेष को प्रदर्शित किया गया है, जो बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए अत्यंत पवित्र माने जाते हैं।

खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दौरे की तस्वीर पोस्ट करते हुए अपने अनुभव पोस्ट किए। उन्होंने अनुभव को साझा करते हुए लिखा, "यह एक बहुत ही विनम्र करने वाली याद दिलाता है कि भगवान बुद्ध का संदेश समय से बंधा नहीं है। मन की शांति, सभी के लिए करुणा और काम में समझदारी। आज दुनिया को इस रोशनी की पहले से कहीं ज्यादा जरूरत है।"

पिपरहवा अवशेष 1898 में ब्रिटिश पुरातत्वविद् विलियम क्लॉप्टन पीप्स द्वारा उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में स्थित पिपरहवा स्तूप से प्राप्त किए गए थे। इनमें भगवान बुद्ध की अस्थियां, बौद्ध भिक्षुओं की अस्थियां और सोने-चांदी के बर्तन शामिल हैं। ये अवशेष भारत सरकार द्वारा विभिन्न देशों में प्रदर्शित किए जा चुके हैं और अब पहली बार इस विशेष प्रदर्शनी में दिल्ली में आम जनता के लिए खुले हैं।

प्रदर्शनी में भगवान बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों और बौद्ध कला के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया है। इसमें प्राचीन मूर्तियां, चित्र, पांडुलिपियां और डिजिटल प्रोजेक्शन के माध्यम से बुद्ध की शिक्षाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। आयोजकों के अनुसार, यह प्रदर्शनी भारत की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और वैश्विक स्तर पर बौद्ध धर्म की शांतिपूर्ण शिक्षाओं को फैलाने का प्रयास है।

मल्लिकार्जुन खड़गे का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब देश-विदेश में अशांति, हिंसा और सामाजिक विभाजन की घटनाएं बढ़ रही हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी पोस्ट में बुद्ध की शिक्षाओं, करुणा, अहिंसा और समानता को आज की दुनिया के लिए सबसे प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि बुद्ध का संदेश केवल धार्मिक नहीं, बल्कि मानवता के लिए एक सार्वभौमिक मार्गदर्शन है।

प्रदर्शनी का आयोजन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), संस्कृति मंत्रालय और विभिन्न बौद्ध संगठनों के सहयोग से किया गया है। इसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी, इतिहास प्रेमी और आम नागरिक शामिल हो रहे हैं।

 

Tags: Mallikarjun Kharge , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD