Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

10 लाख के स्वास्थ्य बीमा को लेकर लोगों को गुमराह कर रही है “आप” सरकार : मनोरंजन कालिया

1 लाख रुपये का प्रीमियम देकर 10 लाख रुपये का बीमा बताकर प्रदेश की जनता के साथ किया जा रहा धोखा

Vineet Joshi, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, Manoranjan Kalia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Jan 2026

Last updated on: Jan 06, 2026, 14:06 IST

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा पंजाब के लोगों को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा देने की घोषणा झूठ का पुलिंदा है, जिसके जरिए पंजाबियों को गुमराह किया जा रहा है, क्योंकि पंजाब सरकार बीमा कंपनी को केवल 1 लाख रुपये का ही बीमा प्रीमियम अदा कर रही है। जब सरकार एक लाख रुपये का ही प्रीमियम कंपनी को दे रही है, तो कंपनी 10 लाख रुपये का बीमा कैसे दे सकती है। 

यह कहना है पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन कालिया का। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के मीडिया प्रमुख विनीत जोशी भी उपस्थित थे। कालिया ने कहा कि पंजाब सरकार का कहना है कि इस योजना के तहत 3 करोड़ की आबादी के लिए 65 लाख परिवारों को कवर करने हेतु यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को 1 लाख रुपये का प्रीमियम पंजाब सरकार द्वारा दिया जाएगा, जबकि शेष राशि का बोझ स्टेट हेल्थ एजेंसी पर डाला गया है, जिसका अर्थ है कि यह भार प्रदेश के खजाने पर पड़ेगा। 

उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार के पास बुजुर्गों और विधवाओं की पेंशन देने के लिए पैसे नहीं हैं, तो प्रदेश के खजाने से इतना बड़ा खर्च कैसे किया जाएगा? भाजपा नेता ने कहा कि आज पंजाब 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है और प्रति व्यक्ति कर्ज 1 लाख 23 हजार 274 रुपये तक पहुंच चुका है। 

जीएसटी में से राज्य का 40.35 प्रतिशत हिस्सा घट चुका है। इसके अलावा पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) पर 10,500 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है, तो समझ से परे है कि सरकार लोगों के ईलाज का इतना बड़ा खर्चा प्रदेश खजाने से कैसे देगी मनोरंजन कालिया ने कहा कि “आप” सरकार की यह योजना स्वास्थ्य सेवा नहीं, बल्कि खोखले वादों और गलत दावों का पुलिंदा है। उन्होंने चेतावनी दी कि पंजाब की जनता अब सच्चाई समझ चुकी है और सरकार को इस धोखेबाज़ी का हिसाब देना पड़ेगा।

 

Tags: Vineet Joshi , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Manoranjan Kalia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD