Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

शिक्षा नीति में बहुत बड़े बदलाव करने जा रही है प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

अंग्रेजी और गणित के लिए जल्द भर्ती किए जाएंगे स्पेशल इंस्ट्रक्टर

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 04 Jan 2026

Last updated on: Jan 05, 2026, 17:38 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार शिक्षा नीति में बहुत बड़े बदलाव करने जा रही है और सीबीएसई के अधीन लाए जा रहे सरकारी स्कूलों के लिए अंग्रेजी तथा गणित के लिए स्पेशल इंस्ट्रक्टर नियुक्त किए जाएंगे, जिनकी भर्ती जल्द ही शुरू की जा रही है। रविवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान ग्राम पंचायत अमलैहड़ में स्थित अपने पैतृक गांव भवड़ां में लगभग 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित गुग्गा धाम एवं पार्क के उदघाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अमलैहड़ स्कूल को भी सीबीएसई का दर्जा दिया गया है। 

यहां राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का कार्य तेजी से करवाया जा रहा है, जिसमें अगले साल से कक्षाएं आरंभ कर दी जाएंगी। अमलैहड़ सहित प्रदेश के चार चुनिंदा स्कूलों में मल्टीपल सब्जेक्ट शुरू किए जाएंगे, ताकि बच्चे अपनी रुचि के अनुसार विषय चुन सकें।किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इस विधि से उगाई गई फसलों की उच्च मूल्य पर खरीद सुनिश्चित कर रही है। 

प्राकृतिक खेती से उगाई गई हल्दी को सरकार 90 रुपये प्रति किलो की दर से खरीद रही है। पांच कनाल भूमि पर हल्दी उगाकर किसान तीन लाख रुपये तक आय अर्जित कर सकते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बंजर भूमि पर सोलर प्लांट लगाने के लिए भी सब्सिडी प्रदान कर रही है। चार कनाल भूमि पर सोलर प्लांट लगाकर युवा हर साल तीन लाख रुपये तक का शुद्ध लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नादौन विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न पेयजल योजनाओं पर लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए ब्लीचिंग पाउडर के प्रयोग के बजाय अत्याधुनिक यू.वी. टैक्नोलॉजी और ओजोनेशन प्रक्रिया से पानी की प्यूरिफिकेशन की जा रही है।इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान सोनिया ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र में जारी विकास कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत गौना के गांव पखरोल में लगभग 25 लाख रुपए की लागत से निर्मित श्री वैकुंठ धाम एवं पार्क का लोकार्पण भी किया तथा क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने नादौन शहर के इंद्रपाल चौक पर स्वतंत्रता सेनानी इंद्रपाल की प्रतिमा एवं स्मारक का उदघाटन भी किया। इस प्रतिमा एवं स्मारक का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का कार्य हाल ही में नगर परिषद के माध्यम से पूर्ण किया गया है।

 इस अवसर पर सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, ओबीसी वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल,  एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथी चंद, उपायुक्त अमरजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, नगर परिषद नादौन के अध्यक्ष शम्मी सोनी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD