Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

संभावनाओं का साल 2026 : इस वर्ष भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का बिजी शेड्यूल, जानिए कब होगी कौन-सी सीरीज?

Virat Kohli, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Rohit Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Jan 2026

Last updated on: Jan 05, 2026, 12:24 IST

'साल 2026' क्रिकेट के लिहाज से बेहद व्यस्त रहेगा। आइए, इस साल भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के शेड्यूल को जानते हैं। भारत बनाम न्यूजीलैंड: भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के साथ इस साल की शुरुआत करेगी। दोनों टीमें 11-18 जनवरी के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेंगी, जिसके बाद 21-31 जनवरी के बीच पांच टी20 मैच आयोजित होंगे।

टी20 वर्ल्ड कप: 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच विश्व कप का आयोजन होगा। भारतीय टीम यूएई (7 फरवरी), नामीबिया (12 फरवरी), पाकिस्तान (15 फरवरी) और नीदरलैंड (18 फरवरी) के खिलाफ अपने ग्रुप-ए के मैच खेलेगी। ग्रुप की शीर्ष टीमें इसके बाद सुपर-8, सेमीफाइनल और फाइनल में प्रवेश करेंगी। इंडियन प्रीमियर लीग: विश्व कप के बाद भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त होंगे, जो मार्च से मई के बीच आयोजित होगा। 

इस दौरान भारतीय टीम कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलेगी। भारत बनाम इंग्लैंड: टीम इंडिया जुलाई में इंग्लैंड के दौरे पर होगी, जहां उसे 5 टी20 और 3 वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलनी है। भारत बनाम श्रीलंका: इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम अगस्त में श्रीलंका का दौरा करेगी, जहां टीम इंडिया साल 2026 का अपना पहला टेस्ट मैच खेलेगी।

2 मुकाबलों की यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। भारत बनाम बांग्लादेश: भारतीय टीम संभवत: 1-6 सितंबर के बीच बांग्लादेश में वनडे सीरीज खेलेगी, जिसके बाद 9-13 सितंबर के बीच इतने ही टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। भारत बनाम अफगानिस्तान: सितंबर में टीम इंडिया अफगानिस्तान में तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज खेल सकती है, जिसका आयोजन संभवत: यूएई में होगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज: सितंबर में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के विरुद्ध घरेलू वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी। एशियन गेम्स: एशियन गेम्स में क्रिकेट को बरकरार रखा गया है। भारतीय टीम इस दौरान कुछ मैच खेलेगी, जिसमें फैंस को भारत से पदक जीतने की उम्मीद होगी। भारत बनाम न्यूजीलैंड: टीम इंडिया अक्टूबर-नवंबर के बीच न्यूजीलैंड के दौरे पर होगी, जहां 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबलों की सीरीज खेली जानी है। भारत बनाम श्रीलंका: टीम इंडिया दिसंबर में श्रीलंका का दौरा करेगी, जहां 3 वनडे और इतने ही टी20 मुकाबलों की सीरीज का आयोजन होगा।

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Rohit Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD