Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मोहिंदर भगत ने 30 लाख रुपये के विकास प्रोजेक्टों के नींव पत्थर रखे

शहर के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए श्री गुरु रविदास चौक के नवीनीकरण और मॉडल हाउस में सड़कों के कार्य की शुरुआत की

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 03 Jan 2026

Last updated on: Jan 05, 2026, 10:56 IST

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी तथा रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने शनिवार को शहर में 30 लाख रुपये के विकास प्रोजेक्टों के नींव पत्थर रखे , जो पंजाब सरकार के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और शहर की सुंदरता को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।मेयर विनीत धीर, सीनियर 'आप' नेता नितिन कोहली, राजविंदर कौर थियाड़ा सहित कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 21 लाख रुपये की लागत वाले नवीनीकरण प्रोजेक्ट के तहत श्री गुरु रविदास चौक की सूरत बदलकर इसे आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा। 

चौक की धार्मिक और आध्यात्मिक महत्वता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह चौक लाखों श्रद्धालुओं के लिए श्रद्धा का केंद्र है, जो सतगुरु रविदास के दरबार में नतमस्तक होने के लिए आते है, विशेषकर प्रकाश पर्व समागमों के दौरान। उन्होंने कहा कि व्यापक नवीनीकरण में क्षेत्र का सौंदर्यीकरण और री-डिजाइन शामिल होगा, जिससे शहर की सुंदरता में भी वृद्धि होगी

श्री भगत ने कहा कि हर साल हजारों श्रद्धालु इस स्थान पर आते है और नवीनीकरण प्रोजेक्ट श्रद्धालुओं के अनुभव को काफी बेहतर बनाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस कार्य को निर्धारित समय के अंदर और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके अलावा कैबिनेट मंत्री ने मॉडल हाउस क्षेत्र में एक अन्य विकास पहल की आधारशिला भी रखी, जहां 9 लाख रुपये की लागत से दो सड़कें बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि सड़क प्रोजेक्ट से स्थानीय निवासियों की प्रमुख मांग पूरी होगी और क्षेत्र में संपर्क बेहतर बनेगा।प्रदेश सरकार द्वारा जमीनी स्तर पर विकास को दी जा रही प्राथमिकता के बारे में बात करते हुए श्री भगत ने कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट पूरे प्रदेश में समावेशी और टिकाऊ शहरी विकास को सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार के संकल्प को दर्शाते है।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD