Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आईपीएल 2026 : बीसीसीआई के निर्देश के बाद केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, Indian Premier League 2026, IPL 2026, BCCI, Kolkata Knight Riders, KKR, Mustafizur Rahman
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Jan 2026

Last updated on: Jan 03, 2026, 17:59 IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के निर्देश के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 के लिए चुनी गई अपनी टीम से रिलीज कर दिया है। केकेआर ने एक बयान में कहा, "फ्रेंचाइजी स्पष्ट करती है कि बीसीसीआई ने आईपीएल के रेगुलेटर के तौर पर उसे आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है। 

यह रिलीज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के निर्देश पर, सही प्रक्रिया और सलाह के बाद की गई है। बीसीसीआई, आईपीएल के नियमों के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स को एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की इजाजत देगा। आगे की जानकारी सही समय पर दी जाएगी।" इससे पहले बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने शनिवार को केकेआर को टीम से मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया था, साथ ही टीम को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में खिलाड़ी चुनने की इजाजत दी थी।  

यह फैसला दिसंबर में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों के खिलाफ हिंसात्मक घटनाओं के बाद लिया गया। बांग्लादेश में हाल ही में मैमनसिंह जिले में एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले दीपू चंद्र दास को भीड़ ने ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला, जबकि दीपू चंद्र दास को निर्दोष पाया गया था। कुछ दिनों बाद, राजबाड़ी के पंग्शा सब-डिस्ट्रिक्ट में कालीमोहर यूनियन के होसेंडांगा गांव में एक और हिंदू युवक की लिंचिंग कर दी गई। 

बांग्लादेश में हुई हिंसा में हिंदुओं की मौत के बाद भारत में सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर टीम से बाहर करने का कैंपेन चलाया था। आईपीएल 2026 के लिए हुई नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ में खरीदा था। 

30 साल के मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश के शीर्ष तेज गेंदबाज हैं और दुनियाभर की लीग में खेलते हैं। वह आईपीएल में 2016 से खेल रहे हैं। पूर्व में वह सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके के लिए खेल चुके हैं। इस दौरान 60 मैचों में उन्होंने 65 विकेट ले चुके हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Indian Premier League 2026 , IPL 2026 , BCCI , Kolkata Knight Riders , KKR , Mustafizur Rahman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD