Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

रिलीज को तैयार साइलेंट फिल्म 'गांधी टॉक्स', पर्दे पर दिखेगी विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव की तिकड़ी

Vijay Sethupathi, Vijaya Gurunatha Sethupathi Kalimuthu, Tollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Movie, Mumbai News, Aditi Rao Hydari, Gandhi Talks
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Jan 2026

Last updated on: Jan 03, 2026, 17:58 IST

अभिनेता विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर पैन-इंडिया फिल्म 'गांधी टॉक्स' की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। जी स्टूडियोज ने अपनी महत्वाकांक्षी और अनोखी फिल्म 'गांधी टॉक्स' को लेकर घोषणा करते हुए बताया कि फिल्म इसी साल रिलीज होगी। विजय सेतुपति की फिल्म 'गांधी टॉक्स' 30 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

यह एक साइलेंट फिल्म है, जिसमें कोई डायलॉग नहीं होगा। पूरी कहानी अभिनय, हाव-भाव और भावनाओं के जरिए कही जाएगी। फिल्म में विजय सेतुपति के साथ मुख्य भूमिकाओं में अरविंद स्वामी, अदिति राव हैदरी के साथ सिद्धार्थ जाधव भी नजर आएंगे। ये सभी कलाकार बिना संवाद के अपने किरदारों को जीवंत करेंगे। विजय सेतुपति और अरविंद स्वामी साइलेंट एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश करेंगे। 

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जाधव भी गहरे भावनात्मक अभिनय से कहानी को मजबूत बनाएंगे। फिल्म की संगीत को ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने तैयार किया है। डायलॉग न होने की वजह से रहमान के संगीत की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह संगीत भावनाओं को व्यक्त करेगा और दर्शकों को कहानी से जोड़े रखेगा। फिल्म निर्देशक किशोर बेलेकर ने बताया, “गांधी टॉक्स खामोशी पर भरोसा करने वाली फिल्म है। 

भारतीय सिनेमा के लिए हम विशुद्ध अभिनय और भावनाओं के साथ प्रस्तुति देना चाहते हैं। कलाकारों ने फिल्म की थीम को पूरी गहराई के साथ न केवल समझा, बल्कि पूरी तरह अपनाया और एआर रहमान का संगीत फिल्म की जान बन गया है। जी स्टूडियोज के सपोर्ट से हमने एक साहसिक और शानदार फिल्म बनाई, दर्शकों को पसंद आएगी।”

जी स्टूडियोज की अनोखी साइलेंट फिल्म 'गांधी टॉक्स' एक ब्लैक कॉमेडी है, यह फिल्म महात्मा गांधी के सिद्धांतों और नोटों पर छपी उनकी तस्वीर के बीच के अंतर को हल्के-फुल्के लेकिन गहरे अंदाज में दिखाती है। कहानी पैसे की जरूरत और उसके लोगों पर असर पर आधारित है। विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जाधव स्टारर यह फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Vijay Sethupathi , Vijaya Gurunatha Sethupathi Kalimuthu , Tollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie , Mumbai News , Aditi Rao Hydari , Gandhi Talks

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD