Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

मिजोरम में 33.18 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त, एक गिरफ्तार

Crime News, Crime News India, Mizoram
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आइजोल , 02 Jan 2026

Last updated on: Jan 03, 2026, 11:48 IST

असम राइफल्स ने शुक्रवार को एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर 33.18 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अत्यधिक नशीले पदार्थ वाली मेथम्फेटामाइन की टेबलेट जब्त की हैं। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारत-म्यांमार सीमा के पास नशीले पदार्थों की तस्करी से संबंधित विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर, असम राइफल्स ने शुक्रवार को मिजोरम के सैतुअल जिले के कैफांग क्षेत्र में मिजोरम पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान, संदिग्ध स्थान के पास असामान्य गतिविधि देखी गई। तेजी से और गहन तलाशी अभियान के परिणामस्वरूप 11.062 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन की टेबलेट बरामद हुईं, जिसकी अनुमानित कीमत 33.186 करोड़ रुपए है। जब्त की गई सामग्री और एक वाहन को विस्तृत जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मिजोरम पुलिस को सौंप दिया गया है।

दक्षिणी असम के बदरपुर जिले के निवासी हसन अली नामक नशीले पदार्थों के तस्कर को भी इस अभियान में गिरफ्तार किया गया और उसे भी नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस (एनडीपीएस) एक्ट 1985 के तहत कानूनी कार्रवाई के लिए मिजोरम पुलिस को सौंप दिया गया। मेथाम्फेटामाइन की टेबलेट्स में मेथाम्फेटामाइन और कैफीन का मिश्रण होता है और जिन्हें 'क्रेजी ड्रग' भी कहा जाता है। 

यह भारत में प्रतिबंधित हैं। असम राइफल्स के एक बयान में कहा गया है कि असम राइफल्स की त्वरित और निर्णायक कार्रवाई नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और सतर्कता का प्रमाण है। बयान में कहा गया है कि यह अभियान मिजोरम के युवाओं को नशीले पदार्थों के हानिकारक प्रभावों से बचाने और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए चल रहे सामूहिक प्रयासों को और मजबूत करता है।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Mizoram

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD