Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा

 

अब जल्द सिनेमाघरों में दिखेगी 'द्रौपदी 2', सेंसर बोर्ड ने फिल्म को दी मंजूरी

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Mohan G Kshatriyan, Draupathi 2, Central Board of Film Certification, CBFC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 02 Jan 2026

Last updated on: Jan 02, 2026, 16:48 IST

तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में ऐतिहासिक विषयों पर बनने वाली फिल्मों में हमेशा से दर्शकों की खास दिलचस्पी मिलती रही है। जब ऐसी फिल्मों में इतिहास, वीरता, संस्कृति और सामाजिक संघर्ष की झलक मिलती है, तो दर्शक उनसे खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। इसी कड़ी में निर्देशक मोहन जी क्षत्रिय की आने वाली ऐतिहासिक फिल्म 'द्रौपदी 2' को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है। 

अब नए साल की शुरुआत के साथ इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है, जिसने फिल्म के प्रशंसकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने निर्देशक मोहन जी क्षत्रिय की तमिल-तेलुगु ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'द्रौपदी 2' को रिलीज के लिए 'यू/ए' सर्टिफिकेट दे दिया है। 

सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद अब फिल्म की थिएटर रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। इसकी जानकारी खुद निर्देशक मोहन जी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। उन्होंने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ''यह फिल्म इतिहास के उन पन्नों को खोलने वाली है, जिनके बारे में अब तक बहुत कम चर्चा हुई है।

'द्रौपदी 2' 14वीं सदी के उस दौर को दिखाएगी, जिसे इतिहास का एक अंधकारमय और उथल-पुथल भरा समय माना जाता है।'' यह फिल्म दक्षिण भारत के इतिहास को बड़े पर्दे पर जीवंत रूप में पेश करेगी और इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले खबर थी कि फिल्म निर्माता इसे 23 जनवरी 2026 को रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं। 

हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट मिलने के बाद लगभग तय माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही दर्शकों के सामने होगी। 'द्रौपदी 2' का निर्माण चोला चक्रवर्ती ने नेटाजी प्रोडक्शन्स के बैनर तले किया है। फिल्म को लेकर दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Mohan G Kshatriyan , Draupathi 2 , Central Board of Film Certification , CBFC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD