Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

एयर मार्शल नागेश कपूर ने भारतीय वायु सेना उपाध्यक्ष का पदभार संभाला

Military, Indian Air Force, IAF, Air Marshal Nagesh Kapoor, Vice Chief of the Air Staff
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jan 2026

Last updated on: Jan 01, 2026, 18:30 IST

एयर मार्शल नागेश कपूर ने 1 जनवरी 2026 को भारतीय वायु सेना उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल, परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से अलंकृत एयर मार्शल नागेश कपूर ने दिसंबर 1985 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक उपाधि प्राप्त की और 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायु सेना की युद्धक विमान इकाई में शामिल हुए। 

अनुभवी युद्धक पायलट, योग्य उड़ान प्रशिक्षक और युद्धक विमान लीडर एयर मार्शल नागेश कपूर ने मिग-21 और मिग-29 के सभी प्रारूप के विमान उड़ाए हैं। उन्हें विभिन्न युद्धक और प्रशिक्षण विमानों में 3400 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है। रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज से प्रशिक्षित एयर मार्शल नागेश कपूर ने 39 वर्षों से अधिक की गौरवशाली सेवा में कमान, परिचालन, प्रशिक्षण और स्टाफ पदों पर कार्य किया है। 

उनके कार्यकाल में मध्य क्षेत्र में युद्धक स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर, पश्चिमी क्षेत्र में फ्लाइंग बेस के स्टेशन कमांडर और प्रमुख एयर बेस के एयर ऑफिसर कमांडिंग के तौर पर सेवा शामिल हैं। प्रशिक्षण कार्यों में वें वायु सेना अकादमी में मुख्य प्रशिक्षक (फ्लाइंग) और वेलिंगटन स्थित प्रतिष्ठित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज में डायरेक्टिंग स्टाफ रहें।

एयर मार्शल नागेश कपूर ने वायु सेना अकादमी में अपने कार्यकाल के दौरान भारतीय वायु सेना में पीसी-7 एमके II विमान शामिल कराने और उनके परिचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एयर मार्शल कपूर ने पाकिस्तान में रक्षा अटैशे के रूप में भी राजनयिक दायित्व का निर्वहन किया। उनके प्रमुख पदों में वायु मुख्यालय में सहायक वायु सेना प्रमुख संचालन (रणनीति), दक्षिण पश्चिमी वायु कमान में वायु रक्षा कमांडर, केंद्रीय वायु कमान मुख्यालय में वरिष्ठ वायु सेना अधिकारी और वायु मुख्यालय में कार्मिक प्रभारी वायु अधिकारी शामिल हैं।

वायुसेना उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने से पहले, एयर मार्शल कपूर ने प्रशिक्षण कमान के वायु अधिकारी कमान-इन-चीफ और उसके बाद दक्षिण पश्चिमी वायुसेना कमान के कमान-इन-चीफ के रूप में कार्य किया। राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय और विशिष्ट सेवा के लिए उन्हें वर्ष 2008 में वायु सेना पदक, वर्ष 2022 में अति विशिष्ट सेवा पदक और वर्ष 2025 में राष्ट्रपति द्वारा परम विशिष्ट सेवा पदक और सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया। एयर मार्शल नागेश कपूर एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी के स्थान पर वायु सेना उपाध्यक्ष बनाए गए है। एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी राष्ट्र की 40 वर्षों की गौरवशाली और विशिष्ट सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं।

 

Tags: Military , Indian Air Force , IAF , Air Marshal Nagesh Kapoor , Vice Chief of the Air Staff

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD