Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

डा. हिमांशु अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों संबंधी अधिकारियों को जारी किए निर्देश

समय पर पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश

Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 31 Dec 2025

Last updated on: Jan 01, 2026, 12:27 IST

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज जिला प्रशासन द्वारा 26 जनवरी को स्थानीय गुरू गोबिंद सिंह स्टेडियम में मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। यहां जिला प्रशासकीय परिसर में इस संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि समारोह के दौरान मार्च पास्ट के अलावा विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति की भावना से भरे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 

इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके वारिसों, विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली शख्सियतों तथा विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले अधिकारियों/कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह को निर्विघ्न एवं सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक प्रबंधों का अभी से काम शुरू करने को कहा।

उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान विभिन्न विभागों के शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों का सम्मान किया जाना है, जिस संबंध में विभागाध्यक्षों द्वारा नामों की सूचियां 19 जनवरी तक भेजना सुनिश्चित किया जाए। डिप्टी कमिश्नर ने विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए नगर निगम को समारोह स्थल के साथ-साथ चौकों की सफाई, सजावट, रोशनी तथा पीने के पानी के प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि समारोह के दौरान लोगों की सुविधा के लिए मेडिकल टीमों की तैनाती, दवाइयां तथा एम्बुलेंस के प्रबंध किए जाएं। उन्होंने पुलिस विभाग को ट्रैफिक के वैकल्पिक प्रबंधों, वाहनों की पार्किंग, सुरक्षा आदि सहित अन्य आवश्यक इंतजाम करने की हिदायत की।

डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों से गणतंत्र दिवस समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील भी की। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) नवदीप कौर, सहायक कमिश्नर रोहित जिंदल तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD